टीवी मसाला

Urfi Javed को प्रत्युषा बनर्जी के एक्स बॉयफ्रेंड ने कहा 'कार्टून', एक्ट्रेस बोलीं- तुम्हारे लिए जेल बेहतर है...

Urfi Javed Epic Reply To Pratyusha Bannerjee Ex Boyfriend Rahul Raaj: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने ड्रेसिंग सेंस से हमेशा लोगों का दिल जीता है। लेकिन हाल ही में उन्हें प्रत्युषा बनर्जी के एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज ने कार्टून कहा, जिसपर एक्ट्रेस ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है।

Image

उर्फी जावेद ने प्रत्युषा बनर्जी के एक्स बॉयफ्रेंड को दिया करारा जवाब

Urfi Javed Epic Reply To Pratyusha Bannerjee Ex Boyfriend Rahul Raaj: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपनी ड्रेसिंग सेंस से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। उर्फी जावेद अपने आउटफिट से लोगों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। जहां पहले उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी ड्रेस के लिए ट्रोल्स के निशाने पर रहती थीं तो वहीं अब लोग उनकी क्रिएटिविटी देख तारीफ करते नहीं थकते हैं। ड्रेसिंग सेंस के साथ-साथ उर्फी जावेद बातों में भी बहुत बेबाक हैं। वह अपने ट्रोल्स को करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में उर्फी जावेद ने प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) के एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज को करारा जवाब देकर मुंह बंद करा दिया है।

दरअसल, उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस पहने दिखाई दीं। उनकी ड्रेस को लेकर हर किसी ने उनकी तारीफ की। लेकिन राहुल राज ने उर्फी जावेद के वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्हें कार्टून बताया। राहुल राज ने कमेंट में लिखा, "कार्टून है ये लड़की। सर्कस इसके लिए बेहतर जगह है।" राहुल राज का जवाब देने से उर्फी जावेद भी पीछे नहीं हटीं। उन्होंने लिखा, "राहुल राज जेल तुम्हारे लिए बेहतर जगह है। हम सबको प्रत्युषा याद है।" उर्फी जावेद का जवाब सुनकर भी राहुल राज नहीं रुके। उन्होंने आगे कमेंट किया, "अरे तुमने तो दिल पर ले लिया। ये तो तारीफ थी। लोग सर्कस के लिए टिकट खरीदते हैं।"

उर्फी जावेद ने राहुल राज की लगाई क्लास

उर्फी जावेद ने राहुल राज की लगाई क्लास

बता दें कि एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) ने राहुल राज को डेट किया था। लेकिन एक्ट्रेस की खुदकुशी के बाद राहुल राज पर उन्हें उकसाने और उन्हें प्रताड़ित करने के आरोप लगे थे। मुंबई कोर्ट ने भी साल 2023 में दिये बयान में राहुल राज को लेकर कहा था कि उनकी प्रताड़ना की वजह से ही प्रत्युषा बनर्जी के मन में खुदकुशी का ख्याल आया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article