उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अपने अजीबोगरीब फैशन को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने कपड़ों की वजह से ट्रोल हो जाती है। हालांकि कई सेलेब्स उर्फी के फैशन सेंस की तारीफ भी कर चुके हैं। एक्ट्रेस इन दिनों बड़े बड़े डिजाइनर्स के साथ काम कर रही हैं। करीना कपूर खान ने उर्फी के स्टाइल स्टेटमेंट की हाल ही में तारीफ की थी। उर्फी एक बार चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अपने कपड़ों की वजह से नहीं पोस्ट की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
uorfi javed (credit pic: instagram)
उर्फी ने ट्वीट कर लिखा, मैं जो पहनती हूं उससे भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगती हूं। अब से आप बदली हुई उर्फी को देखेंगे। बदले हुए कपड़ों के साथ। माफी। उर्फी के ट्वीट पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, कल एक अप्रैल है इसीलिए लोगों को अप्रैल फूल बना रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, रमजान का असर इस पर भी पड़ रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा, जरूर अपने नए कपड़ों का प्रमोशन कर रही हैं। चौथे यूजर ने लिखा, ये बदल गई मुझे यकीन नहीं हो रहा है।
I apologise for hurting everyone’s sentiments by wearing what I wear . From now on you guys will see a changed Uorf… t.co/7vYGMmi4x4
— ANI (@ANI) Mar 31, 2023
