टीवी मसाला

Anupama Spoiler: अनुपमा का मेकओवर बढ़ाएगा TRP, समर-डिंपी करेंगे लिवइन में रहने की डिमांड

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 1, 2023, 09:45 AM IST

anupama upcoming twist latest spoiler alert: टीवी सीरियल अनुपमा वर्तमान में डिंपी और समर का जीवन बदलने वाले रिश्ते के इर्द-गिर्द घूम रहा है। पहले देखा गया था कि डिंपी और समर, एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन अनुज और अनुपमा की असफल शादी और बहुत अच्छा व्यक्तिगत अनुभव नहीं होने के बाद, वे एक चौंकाने वाला निर्णय लेंगे।

Image

Anupama Spoiler Alert 1 april 2023

Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। फिलहाल ये कांता के आपा खोने के इर्द-गिर्द घूम रही है। पहले यह देखा गया था कि टूटी हुई अनुपमा अपनी मां कांता के घर वापस आ जाएगी, क्योंकि उसके पास जाने के लिए कोई जगह नहीं है। कांता को पता चल जाएगा कि अनुज ने अनुपमा को छोड़ दिया और इसका अनुपमा के मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। अब कांता ही है जो अनुपमा के जीवन की बागडोर संभालती नजर आएंगी और उसे एक बार फिर से शुरुआत करने के लिए कहेगी।

कांता अपनी बेटी अनुपमा से अपने अतीत में नहीं रहकर आगे बढ़ने और वर्तमान के साथ-साथ भविष्य को अपनाने के लिए कहती नजर आएगी। ऐसा सुना गया है कि अनुपमा अब मेकओवर से गुजरेगी। जी हां, अनुपमा सीरियल के मेकर्स ने रूपाली गांगुली का मेकरओवर प्लान कर लिया है। अब वो बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगी। नई अनुपमा अब दूसरों के लिए नहीं जिएंगी, वो खुद को परिवार के बाकी लोगों के सामने सेक्रिफाइस नहीं करेगी।

कांता को अनुपमा पर गर्व

अब इस मेकरओवर वाली अनुपमा पर कांता को बहुत गर्व होगा। क्योंकि वह रोने वाली नहीं है बल्कि उसे चोट पहुंचाने वाले लोगों को करारा जवाब देती नजर आएगी। क्या अनुपमा, अनुज को अपनी जिंदगी में वापस ला पाएगी? क्या शाह परिवार अनुपमा को खुशी से जीने देगा?

समर-डिंपी नहीं करेंगे शादी

टीवी सीरियल अनुपमा वर्तमान में डिंपी और समर का जीवन बदलने वाले रिश्ते के इर्द-गिर्द घूम रहा है। पहले देखा गया था कि डिंपी और समर, एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन अनुज और अनुपमा की असफल शादी और बहुत अच्छा व्यक्तिगत अनुभव नहीं होने के बाद, वे एक चौंकाने वाला निर्णय लेंगे। अब समर और डिंपी दोनों शादी नहीं बल्कि लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला करेंगे। समर अपने परिवार के साथ भी इस बारे में चर्चा करेगा और बा इसका कड़ा विरोध करेगी। वह अपने सामने ऐसी घटिया बातें करने के लिए समर और डिंपी को अपमानित करती नजर आएंगी।

बा मांगेगी अनुपमा से मदद

बा को अपने कानों पर विश्वास नहीं होगा कि समर और डिंपी ऐसा कुछ करने की योजना बना रहे हैं। वनराज इस मामले से दूर रहेगा और फैसला समर पर छोड़ देगा। अब बा को अनुपमा की मदद चाहिए। बा एक बार फिर अनुपमा के पास मदद के लिए जाएंगी क्योंकि वह केवल अनुपमा को जानती हैं और इस मुद्दे को सुलझा सकती है। क्या अनुपमा, बा की मदद कर पाएंगी?

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article