Unnati Tomar Reveals Digvijay Rathee Slept With Many Girls: 'बिग बॉस 18' फेम दिग्विजय सिंह राठी अपने नए गाने 'बेपरवाइयां' के कारण काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने अपने अंदाज से 'बिग बॉस 18' में भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि उन्हें बीच में ही शो से जाना पड़ा था, जिसपर दर्शक भी नाराज हुए थे। लेकिन इन सबसे इतर दिग्विजय राठी फिल्हाल अपनी एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर (Unnati Tomar) की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्नति तोमर ने लाइव सेशन में रो-रोकर दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) पर संगीन इल्जाम लगाए, साथ ही दुनिया के सामने ये तक बता दिया कि 'स्प्लिट्जविला' फेम ने कई लड़कियों के साथ रातें गुजारी हैं।
यह भी पढ़ें: Unnati Tomar ने बदले की आग में लीक किया दिग्विजय सिंह राठी का पर्सनल नंबर! अब BB 18 फेम ने सरेआम लगाई फटकार
दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) ने उन्नति तोमर (Unnati Tomar) को एक्स बॉयफ्रेंड आदित्य संग बातचीत करने पर धोखेबाज कहा था। इसे लेकर उन्नति तोमर ने कहा, "सब कुछ इतना खराब हो गया कि मैंने आदित्य से बात करना बंद कर दी। मैं दिग्विजय से उस लेवल पर बात करने लगी। मैं उससे 6 घंटे तक बात करती थी। मैं उस इंसान से प्यार करने लगी थी। मुझे नहीं मालूम था कि ये सब नकली है।" दिग्विजय सिंह राठी के बारे में बात करते हुए उन्नति तोमर ने बताया कि जब वो अपने एक्स-बॉयफ्रेंड आदित्य के बारे में बात करतीं तो वह उन्हें उसे छोड़ने के लिए कहते, साथ ही अपने रिलेशनशिप पर ध्यान देने के लिए कहते।
उन्नति तोमर (Unnati Tomar) ने दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "बाद में मुझे एहसास हुआ कि दिग्विजय के इरादे सही नहीं थे। बाद में मुझे पता चला कि ये कई लड़कियों के साथ रातें गुजार रहा है। अब वो सबको ये बता रहा है कि मैंने इसे धोखा दिया है। मैं सोचती हूं कि काश मैंने इसे धोखा दिया होता।" बता दें कि इन सबके बीच उन्नति तोमर ने गलती से दिग्विजय सिंह राठी का पर्सनल नंबर तक लीक कर दिया, जिसे लेकर दिग्विजय सिंह राठी ने उन्हें फटकार लगाई।
