Digvijay Singh Rathee Angry On Unnati Tomar For Leaking His Personal Number: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'रोडीज' से लेकर 'स्प्लिट्जविला' और 'बिग बॉस 18' तक में नाम कमा चुके दिग्विजय सिंह राठी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। दिग्विजय राठी का हाल ही में गाना 'बेपरवाइयां' रिलीज हुआ है, जिसमें प्यार और रिलेशनशिप से जुड़ी चीजें देखने को मिलीं। लेकिन इन सबसे इतर दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) अपनी एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर के कारण चर्चा में आ गए हैं। उन्नति तोमर ने न केवल दिग्विजय सिंह राठी पर संगीन इल्जाम लगाए, बल्कि गलती से उनका पर्सनल नंबर भी लीक कर दिया। इस बात को लेकर अब दिग्विजय सिंह राठी ने पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने उन्नति तोमर की हरकतों पर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने उन्नति तोमर की हरकतों पर नाराजगी जाहिर की। दिग्विजय सिंह राठी ने लिखा, "मैंने हमेशा ही दूसरों की निजता का ध्यान रखा है और इसलिए ही मैं शो के पहले और बाद में चुप रहा। कॉन्ट्रैक्ट से बंधे होने के बाद भी मैंने इंटरव्यू से पीछे कदम खींचे, जिससे मैं विवादों से दूर रहूं। क्योंकि मैं अपने परिवार की शांति को प्राथमिकता दे रहा था। हाल ही में मेरी टीम ने मुझे एक इंटरव्यू देने के लिए कहा, क्योंकि मेरा पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाला था और मैं ये आप लोगों को बताने के लिए बेताब था।"

दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस सिलसिले में आगे कहा, "लेकिन दुर्भाग्य से निजी सीमाओं का यहां सम्मान नहीं किया गया। किसी का निजी नंबर लीक करना बिल्कुल भी सही नहीं है। तो चलो एक ऐसी जगह बनाते हैं, जहां हम एक-दूजे को सपोर्ट करें और उन्हें ऊपर उठाने की कोशिश करें।" बता दें कि उन्नति तोमर ने हाल ही में दिग्विजय सिंह राठी पर संगीन आरोप लगाया है कि वो कई लड़कियों के साथ रातें गुजार चुके हैं।
