उदयपुर फाइल्स से हटाए गए विवादित सीन्स, सेंसर बोर्ड ने दिल्ली हाईकोर्ट को दी जानकारी

राजस्थान के बहुचर्चित कन्हैया लाल टेलर मर्डर केस पर बनी फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म को बैन करने की मांग काफी समय से उठ रही थी, जो मामला बढ़ते-बढ़ते अब दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया है। दिल्ली हाईकोर्ट में सेंसर बोर्ड ने जानकारी दी है कि मूवी से विवादित सीन्स हटा दिए गए हैं।

फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। ये फिल्म 11 जुलाई के दिन रिलीज होनी है लेकिन अब तक ये क्लियर नहीं हो पा रहा है कि इसे क्लीन चिट मिल गई है या नहीं? अगर फिल्म को लेकर सामने आई ताजा जानकारी की बात करें तो फिल्म उदयपुर फाइल्स पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है और मेकर्स को आदेश दिया है कि वो मूवी से विवादित सीन्स हटाकर एक स्क्रीनिंग का इंतजाम करें और उन लोगों को दिखाएं जिन्हें इससे आपत्ति है। सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाए गए बदलावों के लिए मेकर्स तैयार हो गए हैं और उन्होंने ऐसे सीन्स हटा भी दिए हैं।

Udaipur Files

Image Source: Movie Poster

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली हाईकोर्ट को सेंसर बोर्ड ने बताया है कि उन्होंने मूवी देखने के बाद कुछ सीन्स हटाने का सुझाव दिया था, जिसके लिए मेकर्स ने मान लिया है। मेकर्स ने ऐसे सीन्स और डायलॉग्स हटा दिए हैं, जिनको लेकर लोगों को आपत्ति है। फिल्म के मेकर्स दिल्ली हाईकोर्ट के अनुसार, मूवी की एक स्क्रीनिंग भी रखेंगे, जिसमें याचिकाकर्ता भी शामिल होंगे। बदलावों के साथ फिल्म को याचिकाकर्ता देखेंगे और वो दिल्ली हाईकोर्ट को जानकारी देंगे कि वो बदलावों से संतुष्ट हैं या नहीं।

End of Feed