Side Role TV Stars Who are more Popular than Lead stars: टेलीविजन जगत में ऐसे कई सीरियल टेलिकास्ट हुए, जिसने लीड स्टार्स को रातोंरात पॉपुलैरिटी के चरम पर पहुंचा दिया। इन्हें शोज से इतनी शौहरत मिली की देखते ही देखते ये अपने रील नाम से हर तरफ पॉपुलर हो गए। जैसे तुलसी, प्रेरणा, आनंदी, अक्षरा और अनुपमा... इन सितारों का नाम लोगों की जुबान पर चढ़ गया। हालांकि अब जमाना तेजी से बदल रहा है लीड स्टार्स के साथ-साथ साइड रोल निभाने वाले सितारों को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। यहां तक कि ये साइड रोल निभाने वाले सितारे लीड स्टार्स को पॉपुलैरिटी में कड़ी टक्कर देते हैं। जानें 6 ऐसे ही साइड रोल निभाने वाले स्टार्स के नाम, जिन्होंने साइड रोल निभाकर महफिल लूटी और हीरो-हीरोइन से छीन ली लाइमलाइट-
जैस्मिन यानि ईशा मालवीय
टीवी सीरियल उड़ारियां में भले ही ईशा मालवीय को जैस्मिन के निगेटिव रोल में देखा गया, लेकिन उनका जादू ऐसा चला कि वो देखते ही देखते हर घर में पॉपुलर हो गईं। उड़ारियां शो में ईसा का चार्म हर किसी पर चला। विलेन बनकर भी ईशा ऑडियंस में छा गईं और अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही।

side role isha malviya
अनुज यानि गौरव खन्ना
टीवी सीरियल अनुपमा में वैसे तो लीड रोल रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे का था। लेकिन जबसे गौरव खन्ना ने अनुज के रोल में एंट्री मारी, तबसे हर तरह वही छाए हुए हैं। अब पूरी कहानी ही बदल चुकी है। सीरियल सिर्फ और सिर्फ अनुज-अनुपमा के बारे में हो चुका है। यानि गौरव खन्ना ने साइड रोल से ऐसे कदम जमाए कि सुधांशू की साइड लाइन हो गए। लोग अब वनराज से ज्यादा अनुज को अनुपमा के साथ देखना पसंद करते हैं।

side role gaurav khanna
कोमोलिका यानि हिना खान
टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की-2 भी काफी हिट रहा था। हमेशा की तरह इसमें प्रेरणा और अनुराग की जोड़ी को खूब प्यार मिला। लेकिन इतनी पॉपुलैरिटी तब फीकी पड़ गई जब बीच में कोमोलिका के साइड रोल में हिना खान ने एंट्री ली। हिना खान, कोमोलिका बनकर ऐसी छाईं कि उनको देखते ही देखते जबरदस्त पब्लिसिटी मिली। यहां तक कि लोगों ने प्रेरणा और अनुराग को भी नजरअंदाज करना शुरू कर दिया।

side role Hina khan
पाखी यानि ऐश्वर्या शर्मा
टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी के हीरो-हीरोइन सई और विराट हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चाएं हर तरह सिर्फ और सिर्फ पाखी की होती हैं। विलेन बनकर पाखी का रोल निभाने वालीं ऐश्वर्या शर्मा काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। वो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ऐश्वर्या का ग्रे शेड किरदार निभा रही हैं और उनकी पॉपुलैरिटी सई-विराट को टक्कर देती है।

side role aishwarya sharma
मालिनी यानि मयूरी देशमुख
इमली सीरियल की मयूरी देशमुख भला किसे नहीं याद। सीरियल इमली में मालिनी का निगेटिव किरदार मयूरी ने निभाया और वो अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भले ही शो में कहने को मयूरी ने विलेन बनकर इमली को खूब परेशान किया, लेकिन असल में मालिनी को लोग खूब पसंद करते हैं।

side role mayuri deshmukh

side role karan kundra
रणवीर यानि करण कुंद्रा
ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल से हमेशा लीड स्टार्स को खूब पॉपुलैरिटी मिली है। कुछ वक्त पहले ही करण कुंद्रा भी इसका हिस्सा बने थे उन्होंने शो में रणवीर चौहान का रोल निभाया था। जैसे ही रणवीर बनकर करण कुंद्रा ने सीरियल की कहानी में एंट्री की, वैसे ही फैंस के बीच खलबली मच गई थी। कुछ ही समय में रणवीर के रोल से उन्होंने जमकर पॉपुलैरिटी पाई थी।
