टीवी मसाला

Anupama Spoiler: Choti Anu होगी माया के घर से गायब, Anupama को मेंटल एब्यूज करेगा Anuj

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 22, 2023, 10:52 AM IST

anupama spoiler alert upcoming twist Latest Update: टीवी सीरियल में जब होली मनाने के लिए ​​अनुज आएगा तो अनुपमा पर बुरी तरह से आगबबूला होगा। दूसरी तरफ छोटी अनु एक बहुत बड़ी गलती करती नजर आएगी, क्योंकि वह खुद अनुज और अनुपमा के पास वापस जाने का बड़ा फैसला करेगी।

Image

Anupama Spoiler Alert 22 march 2023

Anupama Latest Spoiler alert and upcoming twist: टीवी सीरियल अनुपमा की कहानी में फिलहाल अनुपमा अपने परिवार के साथ होली खेलने गई है। शो की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूम रही है। पहले यह देखा गया था कि बाबूजी, अनुपमा को शाह हाउस में होली मनाने के लिए बुलाके हैं। क्योंकि पाखी और अधिक की शादी के बाद यह पहली होली है। यहां तक कि परिवार के साथ परी की भी यह पहली होली है इसीलिए बहुत मनाने के बाद अनुपमा यहां आएगी। अनुपमा को यहां छोटी अनु और अनुज की कमी खलेगी लेकिन वह परिवार का मूड खराब नहीं करना चाहेगी और इसलिए उत्सव का हिस्सा बनने का नाटक करेगी।

अनुपमा एक बार फिर होगी मेंटल एब्यूज

अब जब होली मनाने के लिए अनुज आएगा और आगबबूला होगा। क्योंकि वो अनुपमा को उसके परिवार के साथ खेलता देखेगा और गुस्सा हो जाएगा। अनुज का एक राक्षस रूप देखने को मिलेगा। वह शाह परिवार के सामने अनुपमा के साथ बुरा बर्ताव करेगा। अनुपमा को आंसू बहाते हुए देखा जाएगा, क्योंकि वह अपनी शादी को जहरीला होते देखेगी। अनुज यहां बुरी तरह से अनुपमा को अपमानित करेगा। इतना ही नहीं आगे चलकर अनुज का ऐसी हरकतें बढ़ती ही रहेंगी, वो अब अनुपमा को मेंटली हैरेस करना शुरू कर देगा। वहीं बेचारी अनुपमा एक बार फिर से मेंटल एब्यूज का सामना करेगी। क्या अनुपमा, अनुज को डिप्रेशन से बाहर निकालने में मदद कर पाएगी? क्या अनुज और अनुपमा अपनी शादी बचा पाएंगे?

छोटी अनु होगी घर से गायब

पहले यह देखा गया है कि माया ने छोटी अनु के दिमाग के साथ छेड़छाड़ की है और उसे अनुज-अनुपमा को छोड़कर अपने साथ रहने के लिए राजी कर लिया है। हालांकि छोटी अनु अपने माता-पिता के बिना नहीं रह पाती है क्योंकि वह उन्हें बहुत मिस करती है। अब छोटी अनु एक बहुत बड़ी गलती करती नजर आएगी क्योंकि वह खुद अनुज और अनुपमा के पास वापस जाने का फैसला करेगी। वह माया को बिना बताए घर छोड़ देगी क्योंकि वह नहीं चाहती कि माया उसे वापस जाने से रोके।

दूसरी तरफ माया चौंक जाएगी क्योंकि उसे एहसास होगा कि छोटी अनु घर से मिसिंग है। माया पागल हो जाएगी और हर जगह छोटी अनु को खोजने लगेगी। क्या माया छोटी को अपने घर वापस ला पाएगी या नहीं? अब छोटी अनु अनुपमा या माया में से किए चुनेगी?

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article