TV की पार्वती ने पहली बार दुनिया को दिखाई नन्ही बेटी की झलक, क्यूटनेस देख नजर उतार रहे हैं फैंस

TV Parvati Aka Sonarika Bhadoria Shares First Glimpse Of Daughter: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने हाल ही में अपनी बेटी की झलक पहली बार दुनिया को दिखाई है।

TV Parvati Aka Sonarika Bhadoria Shares First Glimpse Of Daughter: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सोनारिका भदौरिया ने टीवी पर कई हिट शोज किये हैं। लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खियां टीवी की पार्वती बनकर यानी 'देवों के देव महादेव' से बटोरी थी। वहीं शादी के बाद से ही सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) इंडस्ट्री से दूर हैं और इन दिनों अपना सारा वक्त बेटी व परिवार को दे रही हैं। हाल ही में सोनारिका भदौरिया ने इंस्टाग्राम पर रील वीडियो शेयर कर पहली बार अपनी बेटी विरिका की झलक दिखाई है। इन झलक को देख कहा जा सकता है कि विरिका बेहद क्यूट हैं और उसकी आंखें बिल्कुल अपनी मम्मी यानी सोनारिका भदौरिया की तरह हैं।

sonarika bhadoria with daughter (1)

सोनारिका भदौरिया ने दिखाई बेटी की झलक (फोटो क्रेडिट- सोनारिका भदौरिया इंस्टाग्राम)

End of Feed