Ranbir Kapoor की रामायण में इस TV चाइल्ड आर्टिस्ट की हुई एंट्री, निभाएगी ये अहम किरदार

Trisha Sarda in Ramayana: टीवी चाइल्ड आर्टिस्ट तृषा सर्दा के हाथ बॉलीवुड की अपकोमीनग बड़ी फिल्म हाथ लगी है। वह जल्द ही रणबीर कपूर स्तरर फिल्म रामायण में नजर आने वाली हैं और एक अहम किरदार निभाएंगी।

Trisha Sarda in Ramayana: बॉलीवुड की अब तक मोस्ट अवेटेड फिल्म बन चुकी रामायण इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। अक्सर फिल्म की कास्ट हो या कहानी को लेकर कोई ना कोई नया अपडेट सामने आता रहता है। फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई जिसे सभी किरदारों का लुक रिविल हो गया। अब इसकी कास्ट में एक नए कलाकार का नाम जुड़ गया है, लेकिन ये यह एक चाइल्ड आर्टिस्ट का है जो टीवी सीरियल में नजर आती है। आखिर ये टीवी चाइल्ड आर्टिस्ट कौन है और क्या किरदार निभाने वाला है जानिए पूरी डिटेल टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Trisha Sarda in Nitesh Tiwari Ramayana

सीरियल भाग्य लक्ष्मी में ऋषि और लक्ष्मी की बेटी का किरदार निभा रही चाइल्ड एक्ट्रेस तृषा सर्दा (Trisha Sarda) को रामायण (Ramayana) फिल्म में कास्ट किया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो वह माता सीता के बचपन का किरदार निभाएगी। हालांकि अभी तक इस खबर पर मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले तृषा शो यशोमती मैया के नंदलाला और बाल शिव जैसे शो में नजर आ चुकी है। दोनों ही शो में टीवी चाइल्ड एक्ट्रेस की एक्टिंग सभी को काफी ज्यादा पसंद आई है।

End of Feed