Hina khan Thrown Out Becasuse of Shivangi Joshi: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। सीरियल अपनी कहानी और सेट पर चल रहे घमासान के चलते काफी ज्यादा पॉपुलर हो गया है। कुछ समय पहले शो से दो लीड एक्टर शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को निकाल दिया गया था, क्यूंकी वह सेट पर क्रू को काफी ज्यादा परेशान कर रहे थे। ऐसे में इसके चलते मेकर्स और एक्टर्स के बीच काफी ज्यादा कंट्रोवर्सी हुई। हाल ही में शो के निर्माता राजन शाही ने बताया की हिना खान को भी शो से निकाला गया था, लेकिन शिवांगी जोशी के कारण। आखिर ये पूरा मामला क्या है जानिए टाइम्स नो नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
राजन शाही ने इंटरव्यू में बात करते हुए बताया की हिना खान (Hina Khan) को शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के किरदार से काफी परेशानी थी। एक्ट्रेस को लगता था की शो नायरा की ही तारीफ किए जा रहा है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। शो में दोनों किरदारों को एक जैसा स्क्रीन टाइम दिया जा रहा था, सब ठीक था। एक दिन जब मेकर्स ने हिना को कुछ लाइन बोलने के लिए कहा जो नायरा की तारीफ में थी लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हे कहने से मना कर दिया था।
राजन आगे बताते हैं की तभी उन्होंने हिना से कहा की शूटिंग करो वरना यहाँ से चली जाओ। ऐसे में एक्ट्रेस पूरा दिन मकेअप रूम में बैठी रही और रात को अपने घर रवाना हो गई लेकिन उन्होंने वो लाइंस नहीं बोली। ऐसे में एक दिन हिना को मेकर्स ने बताया की उनका किरदार शो में खतम हो गया, लेकिन एक्ट्रेस वापिस सेट पर आईं और अपना सीन शूट अच्छे से किया।
