टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14: टीवी के इस धांसू को मिला Rohit Shetty के शो का ऑफर !! जानिए नाम

Rohit Shetty's Show Khatrona Ke Khiladi 14: बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। इस शो में हिस्सा लेने के लिए अब मेकर्स ने एक धांसू टीवी एक्टर को अप्रोच किया है।

Image

Rohit Shetty

Rohit Shetty's Show Khatrona Ke Khiladi 14: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) के ऑनएयर होने का फैन्स इंतजार कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि हर गुजरते दिन के साथ इस शो में हिस्सा लेने के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। अब जो नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सुमेध मुदगलकर और मल्लिका सिंह स्टारर शो 'राधाकृष्ण' के एक अभिनेता को रोहित शेट्टी के स्टंट-आधारित रिएलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है।

फिल्मीबीट की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार जोहैब अशरफ सिद्दीकी को रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' का हिस्सा बनने के लिए मेकर्स अप्रोच किया है। इस शो में हिस्सा लेने पर अब अभिनेता ने काफी विचार किया है लेकिन उन्होंने अभी तक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं किए हैं। उम्मीद की जा रही है कि वो शो का हिस्सा बन सकते हैं। बता दें जोहैब कई टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने राधाकृष्ण, सूर्यपुत्र करण, और कर्मफल दाता शनि जैसे कई शोज में काम किया है।

जोहैब अशरफ सिद्दीकी के अलावा रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक मल्हान, अभिषेक कुमार, मनीषा रानी, समर्थ जुरेल, निम्रत कौर अहलूवालिया, हेली शाह, गशमीर महाजनी और अदिति शर्मा सहित कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं। इस सीजन में कई बड़े नाम हिस्सा लेने जा रहे हैं, जो दर्शकों की दिलचस्पी को और बढ़ा देगा। बता दें 'डांस दीवाने' शो खत्म होने के बाद मेकर्स इसे ऑनएयर करेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article