Bigg Boss 16: श्रीजिता डे और टीना दत्ता की फिर दिखेगी कोल्ड वॉर, बिग बॉस का हिस्सा बनेंगी दोनों एक्ट्रेसेस

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 10:40 PM IST

Bigg Boss 16: कम ही लोग जानते हैं कि श्रीजिता और टीना राइवल हैं। उतरन शो में दोनों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन जल्द ही उनके बीच चीजें खराब हो गईं। यहां तक कि उन्होंने एक-दूसरे पर गैर-पेशेवर व्यवहार का आरोप भी लगाया था।

Sreejita De and Tina Datta in Bigg Boss 16!: बिग बॉस-16 ऑन एयर होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शो को लेकर तरह-तरह के अपडेट सामने आ रहे हैं। हमने आपको बताया था कि श्रीजिता डे को बिग बॉस के 16वें सीजन में एक कंटेस्टेंट के रूप में देखा जाएगा। डेली सोप खत्म होने के सात साल बाद वह बिग बॉस 16 में अपनी उतरन की को-एक्ट्रेस टीना दत्ता के साथ फिर से नजर आएंगी। लेकिन यह असली कहानी नहीं है। क्योंकि कम ही लोग जानते हैं कि श्रीजिता और टीना राइवल हैं। दोनों को लेकर पिछले कई सालों से शो के शूटिंग सेट से कैटफाइट के बारे में रिपोर्ट आती रही हैं।

Sreejita De and Tina Datta

अनप्रोफेशनल होने का आरोप

सात साल के लंबे समय के बाद साल 2015 में उतरन खत्म हो गया था। दोनों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन जल्द ही उनके बीच शो के सेट पर चीजें खराब हो गईं। यहां तक कि उन्होंने एक-दूसरे पर गैर-पेशेवर व्यवहार का आरोप भी लगाया। जाहिर है, दोनों के मनमुटाव का मुख्य कारण यह था कि शो की मुख्य अभिनेत्री के रूप में किसे श्रेय दिया जाए।

End of Feed