Ankit Gupta संग हुआ हादसा, Junooniyat TV Serial के सेट पर हुए घायल

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 16, 2023, 11:06 AM IST

Ankit Gupta injured on the Junooniyat set: अंकित गुप्ता के साथ सीरियल में गौतम सिंह विज और नेहा राणा लीड रोल निभा रहे हैं। चोटिल होने बाद भी अंकित ने शूटिंग जारी रखी है। अंकित ने बताया, 'दर्शकों का प्यार और सपोर्ट ही हमें एक्टर्स के तौर पर आगे बढ़ने में मदद करता है।'

Ankit Gupta injured on Junooniyat set: अंकित गुप्ता के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। बिग बॉस 16 में नजर आ चुके एक्टर अंकित गुप्ता इन दिनों टीवी शो जुनूनियत की शूटिंग में व्यस्त हैं। शो की शूटिंग के दौरान अंकित गुप्ता के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार अंकित गुप्ता जुनूनियत के सेट पर चोटिल हो गए हैं।

ankit gupta

एक रिपोर्ट के मुताबिक अंकित गुप्ता ने खुद अपने घायल होने की खबर को कंफर्म किया है। अंकित ने इस घटना के बारे में बात करते हुए बताया, 'एक्टिंग में जोखिम उठाना शामिल है, और चोट लगना इसका एक हिस्सा है। मैं सीन में पूरी तरह से डूबा हुआ था और मुझे अहसास नहीं हुआ कि मैंने गलती की है, जिससे मुझे चोट लग गई। हालांकि, मेरी टीम ने समय रहते मेरी अच्छी देखभाल की और मुझे सही मदद देने के लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद।'

End of Feed