Tunisha Sharma Funeral: शाम 4 बजे होगा तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार, पोस्टमॉर्टम में हुआ बड़ा खुलासा

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 25, 2022, 11:25 AM IST

TV Actress tunisha sharma postmortem: पुलिस सूत्रों के मुताबिक खुदकुशी से पहले सेट पर शीजान और तुनिषा के बीच चंद मिनटों की बातचीत हुई थी। तुनिशा, शीजान के साथ रिलेशनशिप में थी। 15 दिनों पहले शीजान है उससे ब्रेकअप कर लिया था, जिसका चलते वह तनाव में रहने लगी थी...।

Tunisha Sharma Funeral Update: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। टीवी सीरियल अलीबाबा की अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने बीते दिन टीवी सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पुलिस ने उनको को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। तुनिषा की मां ने को-स्टार शीजान खान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद मुंबई की वालिव पुलिस ने एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Tunisha Sharma's rumoured BF Sheezan Khan arrested

Tunisha Sharma's rumoured BF Sheezan Khan arrested

तुनिषा शर्मा का आज तड़के मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में कई बड़े खुलासे हुए हैं। बता दें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। फांसी लगाने के बाद दम घुटने से हुई मौत हुई है। साथ ही प्रेग्नेंसी की बात को पुलिस सूत्रों ने फिलहाल खारिज किया है। शरीर पर कोई भी जख्म के निशान नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 11 बजे के बीच जेजे अस्पताल से तुनिशा का शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद तुनिशा के शव को मीरा रोड लाया जाएगा, यहां शाम 4 से 4:30 बजे के बीच अभिनेत्री का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

End of Feed