Tum Se Tum Tak: निहारिका चौकसे का पत्ता काट लीड बनेंगी Rishita Kothari? खुद एक्ट्रेस ने उठाया सच से पर्दा

Niharika Chouksey Break Silence On Rishita Kothari Entry Rumors: टीवी के पॉपुलर शो 'तुम से तुम तक' को लेकर खबर आ रही है कि शो में ऋषिता कोठारी निहारिका चौकसे को रिप्लेस करेंगी।

Niharika Chouksey Break Silence On Rishita Kothari Entry Rumors: टीवी के पॉपुलर शो 'तुम से तुम तक' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'तुम से तुम तक' सीरियल में अनु और आर्या यानी निहारिका चौकसे और शरद केल्कर की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। खास बात तो यह है कि दोनों सीरियल में शादी के बंधन में भी बंध चुके हैं। लेकिन हाल ही में "तुम से तुम तक' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बताया जा रहा है कि 'सहर होने को है' को अलविदा कहने के बाद एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी 'तुम से तुम तक' में कदम रखेंगी। इतना ही नहीं, ऋषिता कोठारी द्वारा निहारिका चौकसे को रिप्लेस करने की भी बात सामने आई। लेकिन अब इस मामले पर खुद निहारिका ने चुप्पी तोड़ी है। यह भी पढ़ें: 'आप लोग अपनी चिंता करो'- Shilpa Shinde ने ट्रोल्स को लगाई लताड़, यौन शोषण का झूठा केस करने पर बनी थीं निशाना

niharika chouksey

निहारिका चौकसे होंगी ऋषिता कोठारी से रिप्लेस? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    निहारिका चौकसे (Niharika Chouksey) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें ऋषिता कोठारी के 'तुम से तुम तक' में कदम रखने की खबर लिखी हुई थी। इस स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए निहारिका चौकसे ने बता दिया कि वह सीरियल से कहीं नहीं जा रही हैं। निहारिका चौकसे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "पूरी तरह से गलत है। मैं कहीं नहीं जा रही हूं, आप लोग चिंता मत कीजिए।" बता दें कि निहारिका चौकसे ने शो में अनु की भूमिका अदा कर रही हैं। यह भी पढ़ें: 'ये बहुत शर्मनाक है...'- Shilpa Shinde पर भड़कीं Hina Khan, प्रोड्यूसर पर झूठा यौन शोषण केस करने के लिए लगाई लताड़

    End of Feed