TMKOC के दिलीप जोशी ने कैसे किया 45 दिनों में 16 किलो वेट लॉस, एक्टर ने कहा,' अरे भाई 1992 में......

Dilip Joshi Comment on Weight Loss Journey: टीवी के जेठालाल इन दिनों अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर सुर्खियों में हैं। दिलीप जोशी ने अपने वजन घटाने के सीक्रेट में बारे में खुलकर बात की। उन्होंने सबकुछ सच बताते हुए कहा है कि कैसे वह 45 दिनों में ही फिट हो गए थे।

Dilip Joshi Comment on Weight Loss Journey: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा( Tarak Mehta ka ooltah Chashma) शो से घर-घर में फेमस हुए दिलीप जोशी( Dilip Joshi) को लोग उनके असली नाम नहीं बल्कि जेठालाल के नाम से जाने जाते हैं। दिलीप जोशी इन दिनों अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके वजन कम करने के बारे में ढेर सारी बातें हो रही हैं। कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि दिलीप जोशी ने 45 दिनों में 16 किलो वजन कम कर लिया था। जिसे जानने के बाद फैंस यही जानना चाहते हैं कि आखिरकार ये कैसे हुआ। अब दिलीप ने खुद इस पर जवाब दिया है।

Dilip Joshi Comment on Weight Loss Journey

Image Source: Dilip Joshi Social Media

तो इसलिए किया दिलीप जोशी ने वजन कम

एक्टर दिलीप जोशी( Dilip Joshi) ने मीडिया से बात करते हुए उनके वायरल वेट लॉस जर्नी पर जवाब दिया। एक्टर ने कहा कि मैंने साल 1992 में वजन कम किया था। ये वेट लॉज जर्नी बहुत पुरानी है जो अब वायरल हो रही है। किसी ने इसे उठाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। ये सब बहुत पुराना है। दिलीप ने पहले मैशेबल इंडिया को अपने वज़न घटाने के सफर के बारे में बताया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि नियमित दौड़ने से उन्होंने सिर्फ़ डेढ़ महीने में 16 किलो वजन कम कर लिया। 1990 के दशक में, वह गुजराती फ़िल्म "हुन हुंशी हुंशीलाल" में एक भूमिका के लिए अपना वजन कम रहे ठे।

End of Feed