टीवी मसाला

Exclusive: 24 साल की उम्र में ठाकुर अनूप सिंह ने निभाया था धृटराष्ट्र का रोल, बोले- लोग मुझे पहचानेंगे नहीं...

Exclusive Thakur Anoop Singh On Playing Dhritrashtra Role: टीवी की दुनिया में 'महाभारत' ने जबरदस्त धूम मचाई थी। शहीर शेख स्टारर 'महाभारत' आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। इस शो में ठाकुर अनूप सिंह ने धृटराष्ट्र का रोल अदा किया था, जो उस वक्त सिर्फ 24 वर्ष के ही थे।

Image

फोटो क्रेडिट- ठाकुर अनूप सिंह इंस्टाग्राम/जियो हॉटस्टार

Exclusive Thakur Anoop Singh On Playing Dhritrashtra Role: टीवी की दुनिया में 'महाभारत' ने लोगों के दिलों-दिमाग में अपनी जबरदस्त जगह बनाई हुई है। शहीर शेख, पूजा शर्मा और सौरभ राज जैन स्टारर 'महाभारत' को लोग आज भी रिपीट मोड पर देखना पसंद करते हैं। 2013 में शुरू हुई 'महाभारत' को आज कई साल गुजर चुके हैं, लेकिन दर्शकों के मन में इसका एक-एक एपिसोड ताजा है। यूं तो 'महाभारत' में कई कलाकारों ने यादगार किरदार अदा किये थे, जिसमें एक धृतराष्ट्र का रोल भी शामिल है। इस किरदार को एक्टर ठाकुर अनूप सिंह (Thakur Anoop Singh) ने अदा किया था, जो उस वक्त केवल 24 वर्ष के ही थे। हाल ही में टेली टॉक/जूम संग बातचीत के दौरान ठाकुर अनूप सिंह ने कहा कि लोगों को एहसास भी नहीं होगा कि वो किरदार मैंने किया था।

ठाकुर अनूप सिंह (Thakur Anoop Singh) ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि अब वह दोबारा वैसा किरदार नहीं करना चाहते, बल्कि अलग-अलग तरह के रोल में हाथ आजमाना चाहते हैं। ठाकुर अनूप सिंह ने इस सिलसिले में कहा, "मैंने 'महाभारत' में धृटराष्ट्र के तौर पर शुरुआत की थी और टीवी के दर्शकों ने मुझे ढेर सारा प्यार किया था। अब 'रोमियो सीजन 2' के साथ उम्मीद करता हूं कि मुझे उसी तरह का प्यार मिले। इस बार अब मुझे दर्शक पूरी तरह से अलग अवतार में देखेंगे। ये फिल्म 'महाभारत' और 15 अलग-अलग तरह की फिल्मों के बाद हिंदी सिनेमा में मेरी वापसी का जरिया है। जाहिर है कि टीवी के दर्शक सिनेमा के दर्शकों से अलग होते हैं। लेकिन मुझे विश्वास है कि वे लोग इसे एंजॉय करेंगे।"

ठाकुर अनूप सिंह (Thakur Anoop Singh) से सवाल किया गया कि क्या वह दोबारा 'धृटराष्ट्र' जैसा किरदार करना चाहते हैं। इसपर एक्टर ने कहा, "मुझे लगता है कि एक कलाकार को किसी एक चीज में अपने आपको नहीं बांधना चाहिए। मैं बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए भूखा हूं। मैं छत्रपति सांभाजी महाराज और इन्हीं के जैसे कई एपिक रोल कर सकता हूं। टीवी के दर्शक शायद मुझे पहचानें भी ना कि मैं वही हूं जिसने धृटराष्ट्र का रोल अदा किया था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article