टीवी मसाला

कैंसर के जूझ रहीं Dipika Kakar का खाना-पीना भी हुआ मुहाल, तकलीफ के बावजूद इसलिए व्लॉग बनाने पर हैं मजबूर

Dipika Kakar Reveals She Could Not Eat Properly: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों स्टेज 2 लिवर कैंसर का इलाज करा रही हैं। लेकिन इस इलाज के बीच ही दीपिका की तकलीफ इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि उनका खाना-पीना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने अपने व्लॉग में इसका कारण भी साझा किया है।

Image

फोटो क्रेडिट- दीपिका कक्कड़ यू-ट्यूब व्लॉग

Dipika Kakar Reveals She Could Not Eat Properly: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। 'ससुराल सिमर का' की सिमर बनकर दीपिका कक्कड़ ने इंडस्ट्री में ऐसी छाप छोड़ी कि आज भी उन्हें उस किरदार के नाम से जाना जाता है। दीपिका कक्कड़ इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर कैंसर हो गया था, जिसकी उन्होंने बीते महीने सर्जरी भी कराई। लेकिन दीपिका कक्कड़ का कैंसर का इलाज अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि लंबा चलने वाला है। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने हाल ही में अपने व्लॉग में बताया कि उनका खाना-पीना भी मुहाल हो चुका है। दीपिका कक्कड़ ने व्लॉग में अपना हेल्थ अपडेट दिया, साथ ही व्लॉग शेयर करने का कारण भी साझा किया।

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने व्लॉग में बताया कि वह आज बहुत कमजोर महसूस कर रही हैं। उनकी व्लॉग बनाने की हिम्मत नहीं थी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने शूट किया। दीपिका कक्कड़ ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "इस टाइम पर जब मैंने व्लॉगिंग शुरू की है तो यही सोचकर की है कि मैं इस वक्त जो महसूस कर रही हूं, अपने स्वास्थ्य को लेकर वो आप सबके साथ शेयर करूंगी। किस दिन मुझे कमजोर महसूस हो रहा है, किस दिन मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। तो आज मुझे कमजोरी लग रही है। मैं दुआ कर रही हूं कि मैं ठीक हो जाऊं।"

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने बताया कि उनके मुंह में छाले हो गए हैं। एक्ट्रेस ने इस सिलसिले में कहा, "कल से मुझे अब तक काफी छाले हो गए हैं। पहले दो ही थे, लेकिन अब काफी ज्यादा हो गए हैं। कल मुझे उससे बहुत परेशानी हुई, मैं ढंग से खाना भी नहीं कर पाई थी। आज मैं थोड़ा सही तो महसूस कर रही हूं, लेकिन कमजोरी रही है। मैं पूरा दिन लेटी रही थी। मैं दिन में कभी सोती नहीं हूं, लेकिन आज मैं सो गई थी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article