Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Gets Pissed Off From Vicky Jain: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गेम की खातिर 'बिग बॉस 17' में हर कोई एक-दूजे का दुश्मन बन बैठा है। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) के बीच दूरियां दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं। हाल ही में 'बिग बॉस 17' का एक प्रोमो वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक-दूजे से बहस करते नजर आए।
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), अऊरा, विक्की जैन और आयशा खान एक साथ किचन में काम कर रहे होते हैं। इसी बीच विक्की, अंकिता पर तंज कसते हुए कहते हैं, "मंकू के डिपार्टमेंट में कोई दखलअंदाजी करता है तो उसे पसंद नहीं आता।" विक्की अंकिता को सबके सामने चिढ़ाते भी हैं, जिससे उनका पारा चढ़ जाता है और वह कहती हैं, "विक्की बहुत हो रहा है अब बस कर। मैं तुझे आखिरी बार कह रही हूं कि मत कर ये चीजें।" इसपर विक्की जैन बात मानने की जगह कहते हैं, "तुम पहले दिन से ही यह कह रही हो।"
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), विक्की जैन से बात करना बंद कर देती हैं। ऐसे में विक्की उन्हें मनाने के लिए आते हैं और कहते हैं, "पूरे दिन गुस्सा रहेगी क्या अब?" इसपर अंकिता लोखंडे जवाब देती हैं, "तू कर जो तुझे करना है। तू मुझे इन सब चीजों में शामिल मत कर। मैं अलग हूं, आप जाइए यहां से, वैसे भी बहुत लोग हैं आपके पास।"
