Vivian Dsena से दीपिका कक्कड़ तक, TV के इन सितारों ने प्यार के लिए कबूला इस्लाम

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 31, 2023, 04:43 PM IST

TV Celebs Who converted to Islam: टीवी एक्टर विवियन डीसेना ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने इस्लाम धर्म को कबूल कर लिया है, कुछ समय पहले आदिल खान से शादी करने के बाद राखी सावंत ने भी इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। आइए ऐसे ही सैलेब्स पर नजर डालते हैं, जिन्होंने इस्लाम अपना लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्टर विवियन डीसेना ने कबूल किया इस्लाम।
  • दीपिका कक्कड़ ने भी शादी के लिए इस्लाम कबूल किया।
  • कई टीवी सितारे अपना धर्म बदल चुके हैं।

TV Celebs Who converted to Islam: टीवी एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने इस्लाम धर्म को कबूल कर लिया है, कुछ समय पहले आदिल खान से शादी करने के बाद राखी सावंत ने भी इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। भारत में शादी के लिए धर्म बदलना वैसे तो एक आम बात है, लेकिन जब भी कोई सैलेब्रिटी ऐसा करता है तो सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। कुछ समय पहले शोइब अब्राहम से शादी करने के लिए टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने भी इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। जिस वजह से अभी तक सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। इसी साल जनवरी में एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी आदिल खान दुर्रानी के साथ अपनी शादी की घोषणा की थी, जिसके बाद राखी ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वह इस्लाम अपना चुकी हैं।

vivian dsena

इस बीच रमजान के महीने में वह रोजा रखती भी नजर आ रही हैं। आइए ऐसे ही सैलेब्स पर नजर डालते हैं, जिन्होंने शादी या फिर किन्ही और वजहों से इस्लाम अपना लिया है।

End of Feed