Anupama Latest Promo: टीवी शो अनुपमा (Anupama) में काफी इमोशनल ट्रैक चल रहा है। शो में छोटी अनुज से पूछती है कि मां कहां है? आप उन्हें छोड़कर आ गए है। अनुज छोटी से कुछ भी नहीं कहता है। वो माया से कहता है कि मैं चाहता हूं कि तुम मुझे रोज छोटी से मिलने दो। माया कहती है कि अगर तुम्हें मिलना है तो मेरे साथ इसी घर में रहो। वो माया के साथ रहने से मना कर देता है।
अनुपमा से उसकी मां कांता और भाई भावेश खाना खाने के लिए कहते हैं। लेकिन वो मना कर देती हैं। अनुपमा का भाई उसे मनाते हुए कहता है कि अगर तुम खाना नहीं खाओगी तो मैं भी भूखा रहूंगा। अनुपमा की मां कांता कहती हैं कि तुम्हें उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। सब कुछ ठीक हो जाएगा। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज किया है।
अनुज ने तोड़ा अनुपमा से रिश्ता
मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है जिसमें अनुपमा की मां कांता अपने दमाद से मिलने के लिए माया के घर जाती है। वो अनुज से वापस चलने को कहती हैं। अनुज कहता है कि मां आप अनुपमा से कहना है कि ये चैप्टर क्लोज हो गया।
काव्या को तलाक देगा वनराज
बरखा अधिक और अंकुश से कहती हैं कि तुम लोग बिजनेस को संभालने की कोशिश करो। अधिक कहता है कि मैं अनुज और अनुपमा को ढूंढने की कोशिश करूंगा। बरखा अंकुश को बताती हैं कि अनुज माया के साथ है और अनुपमा को उसकी मां संभाल रही है। अधिक ये बात जानकर हैरान हो जाता है कि अनुज माया के साथ है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज चाहता है कि अनुपमा उसके पास वापस आ जाए और उसके लिए वो प्लानिंग शुरू कर देता है। वनराज अनुपमा के करीब जाने के लिए सबसे पहले काव्या से तलाक लेना का प्लान बनाता है। वो काव्या को बिना बताए उससे तलाक के पेपर पर साइन ले लेता है। हालांकि काव्या को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
