Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler 31th March, 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) मजेदार ट्रैक चल रहा है। शो में सत्या, पाखी, सई और विराट की जिंदगी में उथल -पुथल मची हुई है। डॉक्टर सत्या ने सई की मदद की जिसके बाद से सई को लगता है कि सत्या अच्छा इंसान है। उसे लगता है कि वो सत्या के बारे में कितना गलत सोचती थी। सत्या की मां सई मिलती है और कहती हैं कि उसकी इस हंसी के पीछे बहुत दर्द है।
सत्या की मां सई को उसकी प्यार के बारे में बताती है। वो कहती हैं कि सत्या के प्यार नीरजा ने उसकी हाथों में दम तोड़ा था। नीरजा के जाने के बाद से सत्या काफी दुखी रहता है। अंबा चाहती है कि सत्या अपनी फैमिली को आगे बढ़ाए। सई को ये सब सुनकर बहुत दुख होता है। शो के अपकमिंग एपिसोड में विनायक सई और पाखी की लड़ाई को देखकर परेशान हो जाता है।
सई और पाखी बनेगी दोस्त
वो दोनों से कहता है कि आप दोनों में दोस्ती क्यों नहीं हो सकती है। विनायक जानता है कि सई बहुत अच्छी है। वो चाहता है कि सई और पाखी में दोस्ती हो जाए और इसीलिए वो दोनों को एक- दूसरे को मीठा खिलाने के लिए कहता है। सई और पाखी विनायक की खुशी के लिए एक - दूसरे को माफ कर देती है। पाखी वीणू के लिए सई को सॉरी कहती है। वहीं, सई भी पाखी को माफ करते हुए कहती है कि उसे कोई गिल शिकवा नहीं है। सई और पाखी के बीच की दोस्ती देखकर घरवाले काफी खुश होते हैं।
