The 50: तलाक के बाद फिर एक छत के नीचे आएंगे युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा, होगा आमना-सामना? खुद बताया सच

Yuzvendra Chahal Open Up On Rumors Of Entering In The 50: टीवी पर जल्द ही पॉपुलर रियलिटी शो 'द 50' की एंट्री होने वाली है। इस शो को लेकर खबर आई थी कि धनश्री वर्मा के साथ-साथ युजवेंद्र चहल भी इसमें नजर आएंगे। लेकिन अब इस मामले पर युजवेंद्र चहल ने चुप्पी तोड़ी है।

Yuzvendra Chahal Open Up On Rumors Of Entering In The 50: टीवी पर जल्द ही पॉपुलर रियलिटी शो 'द 50' दस्तक देने वाला है। 'द 50' का ऐलान 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले में हुआ था। बताया जाता है कि इस शो में 50 कंटेस्टेंट्स होंगे और वे गेम की खातिर एक-दूजे के साथ छल-कपट करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 'द 50' आने वाली 1 फरवरी से टीवी पर टेलीकास्ट हो सकता है, जिसे लेकर लोगों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। अभी तक 'द 50' से कई कलाकारों के नाम जुड़ चुके हैं। शो के लिए धनश्री वर्मा का नाम तो सामने आया ही था, साथ ही युजवेंद्र चहल को लेकर भी खबर थी कि उन्हें अप्रोच किया गया है। ऐसे में अटकलें लगने लगी थीं कि 'द 50' के जरिए धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) तलाक के बाद पहली बार साथ दिखाई देंगे। लेकिन अब इन बातों पर खुद क्रिकेटर ने चुप्पी तोड़ी है।

dhanashree verma yuzvendra chahal

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की टीम ने उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें 'द 50' में एंट्री से जुड़ी अटकलों को साफ किया गया है। टीम ने युजवेंद्र चहल की एंट्री पर लिखा, "युजवेंद्र चहल के रियलिटी शो में हिस्सा बनने की जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं, उनमें कोई भी सच्चाई नहीं है। ये दावे केवल अटकलों पर ही आधारित हैं और पूरी तरह से गलत हैं। युजवेंद्र किसी भी शो में नहीं जा रहे हैं, जैसा कि हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है और इस बारे में उनकी किसी से कोई चर्चा नहीं हुई है। हम मीडिया प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया यूजर्स से अनुरोध करते हैं कि इस तरह की जानकारियों से बचें और इसे न फैलाएं।"

End of Feed