टीवी मसाला

Teri Meri Doriyaann: ट्विस्ट और टर्न्स के बीच इस एक्टर ने शो को मारी लात, नाम जान लगेगा सदमा

Teri Meri Doriyaann This Actor To Leave The Show: स्टार प्लस के चर्चित शो 'तेरी मेरी डोरियां' में इन दिनों लगातार ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच ही खबर आ रही है कि जल्द ही शो से एक चर्चित सितारे का पत्ता कटने वाला है।

Image

'तेरी मेरी डोरियां' से कटेगा इस शख्स का पत्ता

Teri Meri Doriyaann This Actor To Leave The Show: टीवी के चर्चित शो 'तेरी मेरी डोरियां' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में इन दिनों खूब ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को इससे बखूबी बांधा हुआ है। 'तेरी मेरी डोरियां' (Teri Meri Doriyaann) में जल्द ही सीरत और वीर का काला राज लोगों के सामने आने वाला है। यूं तो हिमांशी पराशर स्टारर इस शो ने दोबारा टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह टॉप पर बनानी शुरू कर दी है, लेकिन इन सबके बीच ही 'तेरी मेरी डोरियां' को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, शो से एक चर्चित एक्टर का पत्ता कटने वाला है।

टीवी एक्टर जतिन अरोड़ा (Jatin Arora) जल्द ही 'तेरी मेरी डोरियां' (Teri Meri Doriyaann) को छोड़ने वाले हैं और इस बात की पुष्टि खुद एक्टर ने ही की है। उनका कहना है कि वह अपने स्वास्थ्य के कारण 'तेरी मेरी डोरियां' को अलविदा कहने वाले हैं। इस बारे में बात करते हुए जतिन अरोड़ा ने कहा, "हां ये बात सच है। मैं शो छोड़ रहा हूं। ये चीज मेरे स्वास्थ्य के कारण है और कुछ दिनों से मेरे दिमाग में कुछ चीजें चल रही हैं, जिन्हें मुझे सुलझाना भी है। वीर की बात करें तो वह पिछले एक साल से बहुत सकारात्मक था। लेकिन अचानक ही वो नेगेटिव बन गया। एक कलाकार के तौर पर, मैंने हर तरह का किरदार किया है और ये बहुत ही अच्छा सफर भी रहा है। शो को अचानक ही छोड़ना और अच्छे लोगों को छोड़ना बहुत ही दिल तोड़ने वाला है। लेकिन मैं उन सबसे जुड़ा रहूंगा।"

जतिन अरोड़ा (Jatin Arora) ने इस सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "हालांकि एक इंसान को पता होना चाहिए कि उसे आगे बढ़ने के लिए कब मूव करना है। मैं एक एक्टर के तौर पर आगे बढ़ना चाहता हूं और कुछ नए अवसर तलाशना चाहता हूं। जाहिर सी बात है कि मुझे अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करने की जरूरत है।" बता दें कि जतिन अरोड़ा ने शो में वीर का किरदार अदा किया है, जिसने शुरुआत में तो लोगों का खूब दिल जीता। लेकिन इन दिनों वीर को विलेन के रूप में देख लोग भी हैरान रह गए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article