टीवी मसाला

Teri Meri Doriyaann पर ताला लगते ही भावुक हुईं हिमांशी पराशर, विज्येंद्र कुमेरिया ने शेयर की आखिरी दिन की फोटो

Teri Meri Doriyaann Himanshi Parashar Vijayendra Kumeria Shares Last Day Photos: टीवी के चर्चित सीरियल 'तेरी मेरी डोरियां' के आखिरी दिन की शूटिंग पूरी हो चुकी है। शो पर ताला लगने वाला है। ऐसे में हिमांशी पराशर और विज्येंद्र कुमेरिया ने आखिरी दिन की तस्वीर साझा कर अपने दिल की बात कही है।

Image

हिमांशी पराशर-विज्येंद्र कुमेरिया ने शेयर की पोस्ट

Teri Meri Doriyaann Himanshi Parashar Vijayendra Kumeria Shares Last Day Photos: टीवी के चर्चित सीरियल 'तेरी मेरी डोरियां' पर ताला लगने वाला है। शो के आखिरी दिन की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 'तेरी मेरी डोरियां' को लोगों ने बहुत प्यार दिया था, लेकिन इसकी लगातार गिरती टीआरपी रेटिंग के कारण मेकर्स ने इसपर ताला लगाने का फैसला किया। 'तेरी मेरी डोरियां' (Teri Meri Doriyaann) के बंद होने से फैंस में तो मायूसी है ही, वहीं इसकी स्टार कास्ट भी नाखुश दिखाई दी। शो की शूटिंग पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। ऐसे में इसके आखिरी दिन पर हिमांशी पराशर (Himanshi Parashar) और विज्येंद्र कुमेरिया (Vijayendra Kumeria) ने अपनी तस्वीर साझा कर दिल की बातें कही हैं।

हिमांशी पराशर (Himanshi Parashar) ने 'तेरी मेरी डोरियां' (Teri Meri Doriyaann) के आखिरी दिन पर अपनी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "'तेरी मेरी डोरियां' (Teri Meri Doriyaann) के सेट पर कल आखिरी दिन शूटिंग हुई। पिछले डेढ़ साल का मेरा डेली रुटीन खत्म होने पर आ गया है। इस शो ने मुझे बहुत कुछ दिया है। ज्ञान, अनुभव और एक कलाकार के तौर पर विविधता। मैंने इस शो को अपना बेस्ट दिया है और मुझे आप सब से भी ढेर सारा प्यार मिला। राजेश राम सिंह, सिद्धार्थ वंकार सर और प्रदीप सर, साहिबा के लिए मुझे मौका देने पर आपका शुक्रिया। पूरी टीम को शुक्रिया। ये एक परिवार था और एक परिवार के तौर पर हमने हर चीज का अनुभव किया। लेकिन आखिर में हम एक टीम हैं।"

हिमांशी पराशर (Himanshi Parashar) के साथ-साथ विज्येंद्र कुमेरिया (Vijayendra Kumeria) ने भी 'तेरी मेरी डोरियां' (Teri Meri Doriyaann) के आखिरी दिन पर सेल्फी साझा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "अंगद सिंह ब्रार के तौर पर आखिरी सेल्फी। शूटिंग बंद हो चुकी है। ये जबरदस्त सफर रहा है। जिंदगीभर याद रखने वाला सफर। 'तेरी मेरी डोरियां', जो हमेशा मेरे दिल के पास रहेगा। अंगद, ये किरदार हमेशा मेरे दिल के पास रहेगा, जब भी मैं पीछे मुड़कर देखूंगा। किरदार के लिए बुलाए जाने से लेकर कहानी सुनने और किरदार अपनाने तक। मैंने दिल में सोच लिया था कि ये किरदार मैं निभाऊंगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article