टीवी मसाला

Karan Mehra संग था Teri Meri Doriyaann की साहिबा का अफेयर? सालों बाद आई मामले की सच्चाई

Himanshi Parashar on Dating Rumours With Karan Mehra: सीरियल तेरी मेरी डोरियां में साहिबा का किरदार निभा रही एक्ट्रेस हिमांशी पाराशर ने अपने और करण मेहरा की डेटिंग खबरों को लेकर खुलासा किया है। साथ ही यह भी बताया की उनके करण संग रिश्ते अब कैसे हैं पढिए पूरी खबर यहां।

Image

Himanshi Parashar on Dating Rumours With Karan Mehra

Himanshi Parashar on Dating Rumours With Karan Mehra: स्टार प्लस के सीरियल तेरी मेरी डोरियां से घर-घर मशहूर हुई हिमांशी पाराशर अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने और ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर करण मेहरा की अफेयर खबरों पर बातचीत की थी। बात दें की एक समय पर दोनों की अफेयर की खबरों ने सभी को चर्चा करने ओर मजबूर किया था और निशा रावल ने भी करण का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लोगों के सामने बताया था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर है क्या।

साल 2021 में निशा रावल ने करण मेहरा (Karan Mehra) पर मारपीट और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का इल्जाम लगाया था। ऐसे में उस समय लोगों ने करण का नाम तेरी मेरी डोरियां (Teri Meri Doriyaann) में साहिबा का किरदार निभा रहीं हिमांशी पाराशर (Himanshi Parashar) से जोड़ा गया था। जिसपर अब खुद एक्ट्रेस ने सभी खबरों को खंडित कर दिया और बसेलेस और अजीब टैग दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि निशा ने नाम लेकर खुलासा नहीं किया था लेकिन मैंने और करण ने पंजाबी इंडस्ट्री में साथ काम किया था जिसके चलते यह सब हुआ।

तेरी मेरी डोरियां की कहानी में मेकर्स ने लीप लाने का फैसला किया था जिसके बाद अब अंगद और गुरूर की लव स्टोरी दिखाई जा रही है। आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा की मनबीर गुरूर को बरार मेनशन में रहने देगी और वो भी अकीर के खातिर। वहीं दूसरी तरफ गुंडे गुरूर को ढूंढते हुए अंगद के पास पहुँच जाते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article