Karan Mehra संग था Teri Meri Doriyaann की साहिबा का अफेयर? सालों बाद आई मामले की सच्चाई

Himanshi Parashar on Dating Rumours With Karan Mehra: सीरियल तेरी मेरी डोरियां में साहिबा का किरदार निभा रही एक्ट्रेस हिमांशी पाराशर ने अपने और करण मेहरा की डेटिंग खबरों को लेकर खुलासा किया है। साथ ही यह भी बताया की उनके करण संग रिश्ते अब कैसे हैं पढिए पूरी खबर यहां।

Himanshi Parashar on Dating Rumours With Karan Mehra: स्टार प्लस के सीरियल तेरी मेरी डोरियां से घर-घर मशहूर हुई हिमांशी पाराशर अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने और ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर करण मेहरा की अफेयर खबरों पर बातचीत की थी। बात दें की एक समय पर दोनों की अफेयर की खबरों ने सभी को चर्चा करने ओर मजबूर किया था और निशा रावल ने भी करण का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लोगों के सामने बताया था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर है क्या।

Himanshi Parashar on Dating Rumours With Karan Mehra

साल 2021 में निशा रावल ने करण मेहरा (Karan Mehra) पर मारपीट और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का इल्जाम लगाया था। ऐसे में उस समय लोगों ने करण का नाम तेरी मेरी डोरियां (Teri Meri Doriyaann) में साहिबा का किरदार निभा रहीं हिमांशी पाराशर (Himanshi Parashar) से जोड़ा गया था। जिसपर अब खुद एक्ट्रेस ने सभी खबरों को खंडित कर दिया और बसेलेस और अजीब टैग दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि निशा ने नाम लेकर खुलासा नहीं किया था लेकिन मैंने और करण ने पंजाबी इंडस्ट्री में साथ काम किया था जिसके चलते यह सब हुआ।

End of Feed