टीवी मसाला

GHKKPM: भारी मन से Shakti Arora ने आखिरी दिन काटा केक, सेट पर नई कास्ट का भी हुआ जोरदार स्वागत

Shakti Arora Cuts Cake On GHKKPM Set On Last Day: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में ईशान का किरदार निभा रहे शक्ति अरोड़ा ने आज शो से विदाई ले ली। ऐसे में सीरियल के सेट पर एक्टर ने अपने आखरी दिन पर केक काटा जिसमें भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज मौजूद थे।

Image

Shakti Arora Cuts Cake On GHKKPM Set On Last Day

Shakti Arora Cuts Cake On GHKKPM Set On Last Day: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो बीते कई वक्त से टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद शक्ति अरोड़ा सहित कई स्टार कास्ट शो को अलविदा कह देंगे। वहीं नए सितारे भी शो में कदम रखेंगे। हाल ही में 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें शक्ति अरोड़ा बाकी सितारों के साथ केक काटते दिखाई दिये।

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin) ईशान का किरदार निभा रहे शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) ने आज सीरियल से विदाई ले ली है। सीरियल के सेट से तस्वीरें सामने आई जिसमें एक्टर अपने आखरी दिन पर केक काटते हुए नजर आए बाकी सभी कलकारों और शो के मेकर्स संग। हालांकि इस दौरान एक्टर के चेहरे पर मायूसी छाई हुई थी। इतना ही नहीं, 'गुम है किसी के प्यार में' की नई कास्ट ने भी सेट पर मौजूदगी दर्ज कराई। हितेश भारद्वाज जो लीप के बाद शो में लीड रोल में नजर आने वाले हैं वो भी इस फेरवेल पार्टी में शामिल हुए।

शक्ति अरोड़ा के जाने से जहां कई फैंस काफी नाराज है तो कई उन्हे एक नए किरदार में फिर छोटे पर्दे पर देखना चाहते हैं। हाल ही में सीरियल गुम है किसी के प्यार में का नया पोस्टर जारी हुआ जिसमें भाविका शर्मा एक नए लुक में नजर आईं। अब देखना दिलचस्प होगा की क्या मेकर्स अपनी इस नई कहानी और कलाकारों से टीआरपी बटोर पाएंगे या नहीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article