Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Post Leap Poster Gets Viral: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने साल 2020 से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाया हुआ है। इतना ही नहीं, शो टीआरपी लिस्ट में भी अच्छा परफॉर्म कर रहा है। 'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद इसकी कहानी को नए सिरे से शुरू किया जाएगा। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में लीप के बाद हितेश भारद्वाज की एंट्री होगी, जो शो में सवि के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि 'गुम है किसी के प्यार में' में लीप के बाद शुरू होने वाली कहानी से जुड़ा पोस्टर भी रिलीज हो चुका है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का ये नया पोस्टर पिंकविला ने सबसे पहले रिलीज किया, जिसमें हितेश भारद्वाज डैशिंग लुक में दिखाई दिये। वहीं सवि भी बेहद खूबसूरत लगीं। पोस्टर देखकर कहा जा सकता है कि दोनों एक बच्ची के सहारे मिलेंगे और वह बच्ची कोई और नहीं बल्कि हितेश भारद्वाज की ऑनस्क्रीन बेटी होगी। पोस्टर को देखकर कहा जा सकता है कि भाविका शर्मा के साथ-साथ हितेश भारद्वाज का किरदार भी ऐसा होगा जो अंदर से टूट चुका है। लेकिन इन दोनों को एक-दूजे का सहारा मिलेगा।

'गुम है किसी के प्यार में' में लीप के बाद ऐसी होगी कहानी
बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में लीप के बाद कहानी पूरी तरह बदल जाएगी। सवि ईशान के दुखों में डूबी होगी। वह आईएएस ऑफिसर की जगह टीचर बनकर अपना पेट पालेगी। वहीं दूसरी ओर हितेश भारद्वाज का किरदार एक बेटी का पिता होगा। बेटी के सहारे ही शो में हितेश और भाविका की मुलाकात होगी। बता दें कि हितेश भारद्वाज के अलावा एक्ट्रेस कावेरी प्रियम भी शो में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।
