टीवी मसाला

India's Best Dancer 3 की जज सोनाली बेंद्रे ने सबके सामने पकड़े कान, बोलीं- गलती हो गई ये शो करके

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 23, 2023, 05:02 PM IST

India's Best Dancer 3: सोनी टीवी का पॉपुलर डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर 3 का मेगा ऑडिशन एपिसोड आने वाला है। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है जिसे देखने के बाद दर्शकों के दिल की धड़कन बढ़ गई है। दर्शक इस एपिसोड के ऑनएयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image

Sonali bendre Indias Best dancer 3 (credit pic: instagram)

India's Best Dancer 3: टीवी का मोस्ट पॉपुलर डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 (India's Best Dancer 3) की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो में कंटेस्टेंट्स के धमाकेदार ऑडिशन को देखकर जजेस भी हैरान है। कंटेस्टेंट्स शो पर अपने किलर मूव्स से फैंस को इंप्रेस करने का कौई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सभी कंटेस्टेंट्स एक- दूसके को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में कंटेस्टेंट्स अपने यूनिक डांस मूव्स से दर्शकों के साथ- साथ जजेस को भी खूब इंप्रेस कर रहे हैं।

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नया प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में कंटेस्टेंट्स के जबरदस्त मूव्स देखकर शो की जज गीता कपूर उनके पैर में काला टीका लगाती हैं। टेरेंस लुईस भी कई कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस को देखकर चकित हो जाते हैं। सोनाली बेंद्रे कंटेस्टेंट्स का डांस देखने के बाद कहती हैं कि मैं घर जाना चाहती हूं। मुझे नहीं करना ये काम। मैंने गलती कर दी ये शो करके। आई एम सॉरी। एक्ट्रेस सबके सामने अपने कान पकड़ लेती हैं। मेकर्स के धमाकेदार प्रोमो ने दर्शकों की उम्मीदों को बढ़ा दिया है।

सोनाली बेंद्रे ने सबके सामने क्यों कहा- सॉरी

प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन लिखा है, इंडिया के बेस्ट डांसर लेकर आ रहे हैं डांस का एक्स्ट्राऑर्डिनरी जलवा दिखाने। मेगा ऑडिशन में। जरूर देखिए। ये शो हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे सोनी टीवी पर आता है। इंडियाज बेस्ट डांसर 3 को गीता कपूर, टेरेंस लुईस और सोनाली बेंद्रे जज कर रहे हैं। इस शो को जय भानुशाली होस्ट कर रहे हैं। शो के पिछले दो सीजन को गीता कपूर, टेरेंस लुईस और मलाइका अरोड़ा ने जज किया था। पिछले दोनों सीजन को मनीष पॉल ने होस्ट किया था। शो का पिछला सीजन सौम्या कांबले और उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा ने जीता था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article