टीवी मसाला

Tejasswi Prakash ने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा संग गुपचुप रचाई शादी? एक पोस्ट के वायरल होते ही खुला राज

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Married Secretly: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को लेकर अटकलें लग रही हैं कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। दरअसल, इजराइल के कौंसल जनरल ने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश संग फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने तेजस्वी को करण की पत्नी बताया।

Image

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने गुपचुप रचाई शादी?

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Married Secretly: टीवी के मशहूर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश खूब सुर्खियों में रहते हैं। 'बिग बॉस 15' के बाद से ही करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों एक-दूजे पर प्यार लुटाने का कोई मौका भी नहीं छोड़ते हैं। बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि एक पोस्ट के वायरल होने के बाद से ही करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

दरअसल, करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) हाल ही में इजलाइज के Counsel General कोब्बी शोशानी से मिले ते। कोब्बी शोशानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के साथ फोटो भी शेयर की। लेकिन इसमें उनके कैप्शन ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। इजराइल के Counsel General ने अपनी पोस्ट में तेजस्वी प्रकाश को करण कुंद्रा की पत्नी बताया। देखते ही देखते कोब्बी शोशानी की यह पोस्ट सुर्खियों में आ गई।

कोब्बी शोशानी ने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) संग तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "करण कुंद्रा एक जबरदस्त एक्टर हैं और एक अच्छे इंसान भी हैं। उनकी 'पत्नी' तेजस्वी प्रकाश से मिलकर भी मुझे काफी खुशी हुई।" कोब्बी शोशानी की इस पोस्ट पर करण कुंद्रा ने भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "हमें अपने घर बुलाने के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया। हमें आपने बिल्कुल परिवार की तरह महसूस कराया।" करण कुंद्रा के कमेंट को देखकर कहा जा सकता है कि या तो उन्होंने कैप्शन पर ध्यान नहीं दिया, या फिर जानबूझकर कोब्बी शोशानी को ठीक नहीं किया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article