Naagin-6 की एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश गोवा में बिता रहीं समय, करण कुंद्रा संग शेयर किया रोमांटिक वीडियो

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 9, 2022, 09:05 AM IST

Tejasswi Prakash Enjoying Vacation in Goa: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के रिश्ते की शुरुआत बिग बॉस के सीजन 15 से हुई थी। शो में करण और तेजस्वी कंटेस्टेंट बनकर आए थे, लेकिन इस दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

Tejasswi Prakash and Karan Kundrra Romantic Video: तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। टीवी के कपल तेजस्वी और करण अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। गोवा से तेजस्वी और करण अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तेजस्वी और करण कभी डिनर डेट पर नजर आ रहे हैं तो कहीं अकेले में बैठकर सनसेट देख रहे हैं। टीवी की नागिन का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है।

Tejasswi Prakash and Karan Kundrra

Tejasswi Prakash and Karan Kundrra

इस वीडियो में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा बेहद ही क्यूट लग रहे हैं। उनका यह रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इस वीडियो में अपने फैंस से हर डेस्टिनेशन पर जाकर हाय करते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी ने लिखा, 'आप सभी को हाय।'

End of Feed