टीवी मसाला

TMKOC फेम रोशन सिंह सोढ़ी करने वाले थे शादी! परिवार ने अटकलों पर तोड़ी चुप्पी

Tarak Mehta Ka Ooltah Chasmah Gurucharan Singh Missing: गुरुचरण सिंह तारक मेहता शो में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल प्ले करते थे। एक्टर 22 अप्रैल से लापता है। इस बीच सोशल मीडिया पर खबर आ रही है कि एक्टर शादी करने वाले थे। एक्टर के परिवार ने इन अटकलों पर अपना रिएक्शन दिया है।

Image

Gurucharan singh (credit Pic: Instagram)

Tarak Mehta Ka Ooltah Chasmah Gurucharan Singh Missing: तारक मेहता उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता है। एक्टर के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरुचरण के पिता ने बताया वो 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है। एक्टर ना तो मुंबई पहुंचे और ना ही घर लौटें। एक्टर का परिवार सदमे में है। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर गुरुचरण कहां चले गए।

रोशन सिंह सोढ़ी करने वाले थे शादी

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गुरुचरण शादी करने वाले थे। अब इस खबर पर परिवार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। परिवार का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि ये खबर कहां से आई। इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। एक्टर के पिता इस हालत में नहीं है कि वो इन सवालों का जवाब दे पाए। इसके अलावा एक्टर के आर्थिक तंगी की बात भी कही जा रही है। एक्टर के पिता ने कहा कि वो किसी तरह के मेंटल स्ट्रेस में नहीं था।

2021 में छोड़ा था तारक मेहता शो

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखा था कि एक्टर एटीएम से पैसे निकाल रहे थे। एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद लोगों का कहना हैं कि एक्टर आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे इसलिए वो घर से भाग गए। हालांकि परिवार ने इन बातों को अफवाह बतााया है। गुरुचरण सिंह को तारक मेहता से घर-घर में पहचान मिली थी। एक्टर ने शो में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था। एक्टर ने साल 2021 में इस शो को छोड़ दिया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article