बॉलीवुड

Shilpa Shetty ने परिवार के साथ की मैंगलुरु के मंदिर में पूजा-अर्चना, बच्चों संग देखा 'दैव कोला'

शिल्पा शेट्टी नें अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ मैंगलुरु के मंदिर में पूजा-अर्चना की। एक्ट्रेस ने पूजा -अर्चना का वीडियो शेयर किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बच्चों के साथ दैव कोला भी देखा। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना अनुभव शेयर किया है।

Image

Shilpa Shetty (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने हर मोमेंट को फैंस के साथ शेयर करती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में परिवार के साथ मैंगलुरु पहुंची हैं। एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल दैव कोला देखते हुए नजर आईं। एक्ट्रेस ने पूजा अर्चना के साथ दैव कौला अंटेड करते हुए वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस आज भी अपनी संंस्कृति और कल्चर से जुड़ी हुई है। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस अपने बच्चों को भी अपनी संस्कृति का महत्व समझा रही हैं।

एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, अपनी जड़ों की और वापसी। आपने बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचय कराना। मैंगलुरु में नागमंडला और पारंपरित कोडामंताया दैव कोला में हिस्सा लिया। मेरे बच्चे ये देखकर हैरान थे। मैं ये जितनी बार भी देख लूं। मेरे लिए ये आस्था और भक्ति का प्रतीक है।

शिल्पा शेट्टी ने बच्चों संग दैव कोला में लिया हिस्सा

वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बेटे विवान और बेटी समीषा के साथ दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के साथ उनकी मां भी नजर आईं। एक्ट्रेस ने पूजा अर्चना करते हुए कई फोटो शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने पूजा अर्चना के लिए लाल साड़ी पहनी थीं। एक्ट्रेस अक्सर अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस केडी- द डेविल में नजर आएंगी। एक्ट्रेस के साथ वी रविचंद्रन और संजय दत्त लीड रोल में होंगे। इस फिल्म को कई अन्य भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। एक्ट्रेस आखिरी बार रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आई थी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article