TMKOC: गोली के बाद तारक मेहता..... शो के इस मशहूर स्टार ने कहा अलविदा, 16 साल की मेहनत को कर दिया बाय-बाय

TV Actor Quits TMKOC: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो गोली के बाद एक और किरदार ने शो को कई सालों बाद अलविदा कह दिया है लेकिन आखिर ऐसा क्यूँ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

TV Actor Quits TMKOC: सोनी टीवी का शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से अक्सर अपनी कहानी और स्टार कास्ट के चलते सुर्खियों में बना रहता है। शो में कई कलाकार आए और गए और यह हमेशा से ही चला हुआ है। कई स्टार्स तो ऐसे हैं जो काफी समय इस शो के साथ जुड़े हैं। कुछ समय पहले गोली का किरदार निभा चुके कुश शाह ने शो शो को अलविदा कह दिया था। अब हाल ही में खबर आई है की इस पसंदीदा शो को एक और टीवी कलाकार ने छोड़ दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए उस टीवी एक्टर का नाम।

Sharad Sankla Quits TMKOC

शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma) में अब्दुल का किरदार निभा रहे शरद सांकला (Sharad Sankla) को लेकर खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो शरद ने शो को अलविदा कह दिया है लेकिन इस कारण अभी सामने नहीं या है। एक्टर 16 साल से ज्यादा दिलीप जोशी के शो से जुड़े हुए थे लेकिन आखिरकार उन्होंने अलविदा कह दिया है। बात दें काफी लंबे समय से एक्टर एपिसोड में नजर नहीं आ रहे कहानी में माधुरी सभी को बताती है की अब्दुल गायब है और उसकी दुकान भी काफी समय से बंद है।

End of Feed