टीवी मसाला

Dalljiet Kaur और Nikhil Patel के तलाक की सुनवाई हुई कन्या में शुरू, भड़की एक्ट्रेस बोलीं 'क्या मैं'

Dalljiet Kaur-Nikhil Patel Divorce Hearing: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर और निखिल पटेल के तलाक की सुनाई केन्या में आखिरकार शुरू हो गई है। ऐसे में एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी है और बताया की पहली कोर्ट की हियरिंग में क्या हुआ दोनों पक्ष की तरफ से।

Image

Dalljiet Kaur-Nikhil Patel Divorce Hearing

Dalljiet Kaur-Nikhil Patel Divorce Hearing: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी दूसरी शादी टूटने की वजह से कई समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस ने यह खुलासा किया की पति निखिल ने उनपर चीट किया था दूसरी औरत के लिए। दलजीत कौर ने पिछले महीने ही निखिल पर मुंबई पुलिस के पास जाकर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। अब इस कपल के तलाक की कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है जिसकी जानकारी खुद दलजीत ने अपने फैंस को दी। कोर्ट में पहले दिन क्या हुआ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने बताया कि आज केन्या में मेरे और निखिल के तलाक की पहली सुनवाई हुई थी। एक्स पति के वकील जज के सामने यह साबित करने में लगे हुए थे की भारत में कोई शादी नहीं हुई थी। एफआईआर दर्ज करते समय भारतीय पुलिस ने मुझे बताया कि अगर निखिल शादी से इनकार करते है तो गवाहों के साथ की गई परंपराएं उसे सलाखों के पीछे डालने के लिए काफी हैं। देखते हैं क्या होता है, लेकिन उन्हें और उनके परिवार को शर्म आनी चाहिए कि इस बात से इनकार किया कि वहां कोई शादी नहीं हुई थी। एक्ट्रेस ने यह भी कहा की क्या मैं निखिल की रखैल थी केन्या में?

Dalljiet Kaur-Nikhil Patel Divorce Hearing

Dalljiet Kaur-Nikhil Patel Divorce Hearing

एक्ट्रेस ने निखिल को लताड़ते हुए आगे कहा की आप मुझे यह सब तभी बात देते जिस दिन करवाचौथ पर मैंने आपके लिए व्रत रखा था। जब मैं रात को 11:30 बजे तक भूखी-प्यासी बैठी थी। तुम्हें शर्म आनी चाहिए निखिल पटेल (Nikhil Patel) । जानकारी के लिए बात दें साल 2023 में एक्ट्रेस ने निखिल संग मुंबई में धूम धाम से शादी की थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article