टीवी मसाला

Exclusive: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की गिरती TRP देख चैनल चलाएगा कैंची! अंकित अरोड़ा ने बताई अंदर की बात

Ankit Arora Breaks Silence On Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Going Off Air Rumors: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर खबर आ रही है कि शो पर जल्दी ही ताला लग जाएगा। लेकिन अब मामले पर अर्श गुजराल यानी अंकित अरोड़ा ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' पर लगेगा ताला

Ankit Arora Breaks Silence On Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Going Off Air Rumors: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने साल 2020 से दर्शकों के दिलों में बखूबी जगह बनाई हुई है। 'गुम है किसी के प्यार में' में लगातार ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं जिसने शो के प्रति लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। लेकिन टीआरपी में 'गुम है किसी के प्यार में' टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो गया था, जिसके बाद अटकलें लगने लगी थीं कि मेकर्स इसे जल्द ही बंद कर देंगे। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को लेकर आई इस अफवाह ने फैंस को भी हैरान कर दिया था। लेकिन अब मामले पर खुद एक्टर अंकित अरोड़ा ने चुप्पी तोड़ी है।

अंकित अरोड़ा 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में अर्श गुजराल की भूमिका अदा कर रहे हैं। टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान अंकित अरोड़ा ने बताया कि 'गुम है किसी के प्यार में' अभी पूरी तरह से सुरक्षित है। अंकित अरोड़ा ने इस सिलसिले में कहा, "मैं हैरान हूं और निराश भी हूं कि लोग इस तरह की खबरों पर विश्वास कर रहे हैं। मुझे सीधा रिकॉर्ड पर आने दें, 'गुम है किसी के प्यार में' अभी पूरी तरह से सुरक्षित है और ये कहीं भी नहीं जा रहा है। शो के बंद होने की खबरें पूरी तरह से झूठ हैं। टीआरपी थोड़ा जरूर गिरी है, लेकिन किसी भी सीरियल के सफर में ये आम बात होती है।"

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) फेम अंकित अरोड़ा (Ankit Arora) ने बताया कि शो दर्शकों को बिल्कुल नाराज नहीं करेगा और वे लोग इसे मनोरंजक बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अंकित अरोड़ा ने इस सिलसिले में कहा, "हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं अच्छी कहानी और एक्साइटिंग ट्विस्ट लाने के लिए। हाल ही में आया लीप थोड़ा बड़ा कदम था और मुझे मालूम है कि दर्शकों को इसके साथ साठ-गांठ बैठाने में थोड़ा वक्त लगेगा। लेकिन भरोसा करें, इंतजार अच्चा होगा। जो चीजें आप सुनते हैं उसपर विश्वास न करें।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article