टीवी मसाला

TMKOC: असित मोदी की टीम के कारण मेकअप रूम में रोई थीं पलक सिधवानी, एक-एक हरकतों की खोली पोल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Palak Sindhwani Open Up On Mishbehave: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पलक सिंधवानी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने हाल ही में इंटरव्यू दिया, जहां उन्होंने असित मोदी और उनकी टीम की पोल खोली। साथ ही बताया कि वह मेकअप रूम में रो चुकी हैं।

Image

पलक सिंधवानी ने असित मोदी की टीम की खोली पोल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Palak Sindhwani Open Up On Mishbehave: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पलक सिंधवानी हाल ही में काफी चर्चा में आ गई हैं। पलक सिंधवानी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को छोड़ने का फैसला किया है। लेकिन उन्होंने लंबा-चौड़ा बयान भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने मेकर्स पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, पलक सिंधवानी का कहना है कि मेकर्स ने उनके बकाया पैसे भी नहीं दिये हैं, जो कि 21 लाख रुपये से ज्यादा हैं। पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) के बयान के बाद असित मोदी एक बार फिर से निशाने पर आ गए हैं। वहीं अब पलक सिंधवानी ने ई-टाइम्स को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने असित मोदी और उनकी टीम की हरकतों की पोल खोली।

पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) ने बताया कि जैसे ही उन्होंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ने का फैसला किया, मेकर्स ने उनके साथ गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया। यहां तक कि उनका करियर बर्बाद करने की भी धमकी दी। पलक सिंधवानी ने इस बारे में कहा, "उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट की चर्चा कभी मुझसे की ही नहीं। लेकिन जब मैंने अगस्त में शो छोड़ने की बात कही तो उन्होंने शोषण शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई, जब उन्होंने मुझपर कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगाया। मुझे मीडिया रिपोर्ट्स से परेशानी हुई, लेकिन मैं चुप नहीं बैठी। मैं लगातार पूछती रही कि मैं आधिकारिक तौर पर इस्तीफा कब दे सकती हूं। मैं मानसिक रूप से परेशान थी। अपने मेकअप रूम में रोती थी और फिर शॉट्स के लिए तैयार होती थी।"

पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) ने मेकर्स की धमकियों के बारे में कहा, "मैं बहुत परेशान थी क्योंकि मैंने इस शो को अपने 5 साल दिये हैं और मैं इस ट्रीटमेंट के लायक नहीं हूं। मैंने उनसे मीटिंग की दरख्वास्त की, जो 18 सितंबर को हुई। उन्होंने पहली बार मुझसे कहा कि मैंने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा है। 18 सितंबर की मीटिंग में मुझे मेकर्स ने धमकी दी कि वो मेरा इंस्टाग्राम एकाउंट डिलीट कर देंगे, क्योंकि उनकी टीम स्ट्रॉन्ग है। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं ब्रांड प्रमोशन नहीं कर पाऊंगी, क्योंकि मैंने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा है। जब मैंने पूछा कि बाकी लोग भी ये करते हैं तो उनका कहना था कि मुझे खुद की तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए। उन्होंने मुझसे बदतमीजी से बात करनी शुरू कर दी।"

पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) ने बताया कि उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति की मेडिकल रिपोर्ट भी मेकर्स को दिखाई और उनसे छुट्टी मांगी। लेकिन मेकर्स ने छुट्टी देने की जगह उनसे 12 घंटे की शिफ्ट कराई। पलक सिंधवानी ने बताया कि उन्हें 12 घंटे सेट पर बैठाया जाता था, जबकि उनका काम केवल 30 मिनट का ही होता था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article