TMKOC: कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की झूठी अफवाहों पर झल्लाईं पलक सिंधवानी, बोलीं- मेरी मेंटल हेल्थ खराब...

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Palak Sindhwani Angry On Contract Breaching Reports: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पलक सिंधवानी को लेकर खबर थी कि उन्होंने असित मोदी संग अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है। लेकिन अब इन अफवाहों पर एक्ट्रेस नाराज नजर आईं। उन्होंने असित मोदी से भी मामले की शिकायत की।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Palak Sindhwani Angry On Contract Breaching Reports: टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो के सभी किरदार और कहानी दर्शकों के दिमाग में छप चुकी हैं। यूं तो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सभी कलाकार किसी न किसी कारण चर्चा में ही रहते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से शो की सोनू यानी पलक सिंधवानी सुर्खियां बटोर रही हैं। पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने दूसरी जगह काम करने के चक्कर में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है और अब असित मोदी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। लेकिन इन खबर को पलक सिंधवानी ने झूठा बताया।

TMKOC का कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने की बात पर झल्लाईं पलक सिंधवानी

End of Feed