टीवी मसाला

Exclusive: 'अनुपमा' में नहीं हो रही Arhaan Khan की एंट्री, खुद राजन शाही बोले- मैं उन्हें जानता तक नहीं...

Exclusive Rajan Shahi Breaks Silence On Casting Arhaan Khan In Anupamaa: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' से लगातार कलाकारों के शो छोड़ने की खबर सामने आ रही है। लेकिन बीते दिन ये भी खबर आई कि एक्टर अरहान खान शो में कदम रखेंगे। हालांकि अब इस बात पर राजन शाही ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'अनुपमा' में अरहान खान की एंट्री पर बोले राजन शाही

Exclusive Rajan Shahi Breaks Silence On Casting Arhaan Khan In Anupamaa: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' ने छोटे पर्दे पर जबरदस्त जगह बनाई हुई है। जब से 'अनुपमा' शुरू हुआ है, तब से अभी तक इसने टीआरपी में नंबर 1 पर कब्जा जमाया हुआ है। शो की कहानी के साथ-साथ इसके किरदार भी लोगों के दिलों-दिमाग पर छा गए हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले ही एक्टर सुधांशु पांडे ने 'अनुपमा' (Anupamaa) को अलविदा कहा। वहीं उनके बाद मदालसा शर्मा ने भी शो छोड़ दिया, जिससे फैंस को तगड़ा झटका लगा। लेकिन बीते दिन ही 'अनुपमा' को लेकर खबर आई थी कि 'बिग बॉस 13' फेम अरहान खान शो में कदम रखेंगे। हालांकि अब इस मामले पर राजन शाही ने चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने मामले का सच भी जाहिर किया है।

राजन शाही ने 'अनुपमा' (Anupamaa) के सिलसिले में टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत की। उन्होंने इस बारे में कहा, "ये रिपोर्ट्स पूरी तरह गलत हैं। मैं जानता भी नहीं हूं कि वो हैं कौन? उनके बारे में कभी सुना नहीं और उन्हें कास्ट तो हम बिल्कुल भी नहीं कर रहे। मुझे नहीं पता कि कहां से ऐसी अफवाहें सामने आ रही हैं।" बता दें कि अरहान खान को लेकर खबर आई थी कि वह नेगेटिव रोल के साथ 'अनुपमा' का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन अब राजन शाही ने मामले का सच बयां कर अरहान खान की एंट्री पर फुलस्टॉप ही लगा दिया है।

'अनुपमा' में आएंगे ये महाट्विस्ट

'अनुपमा' (Anupamaa) को टीआरपी में नंबर 1 पर बनाए रखने के लिए मेकर्स लगातार प्रयास कर रहे हैं। शो में दिखाया जाएगा कि पारितोष और पाखी को भी अपना घमंड ताक पर रखकर आशा भवन में रहना पड़ता है। वहीं अनुज और अनुपमा मिलकर अंकुश और बरखा को सबक सिखाने का फैसला करेंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article