टीवी मसाला

TMKOC: पुरानी सोनू ने 6 साल बाद बताई असित मोदी का शो छोड़ने की वजह, बोली- उस वक्त आसान नहीं था...

Nidhi Bhanushali Open Up On Quitting Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं हाल ही में निधी भानुशाली ने करीब 6 सालों बाद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को छोड़ने की वजह साझा की है।

Image

फोटो क्रेडिट- सोनी लिव

Nidhi Bhanushali Open Up On Quitting Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो लगातार चौथी बार टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर नजर आया। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की सफलता ने दर्शकों को भी हैरान करके रख दिया है। यूं तो असित मोदी के शो ने सालों से छोटे पर्दे पर अपनी धाक जमाई हुई है। लेकिन कई बार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के ही पुराने कलाकारों ने मेकर्स पर पैसे सही वक्त पर न देने के आरोप लगाए हैं। यहां तक कि शो के जबरदस्त हिट होने के बाद भी कई सितारों ने इसे बीच में ही अलविदा कह दिया। इस लिस्ट में पुरानी सोनू यानी निधी भानुशाली (Nidhi Bhanushali) का नाम भी शामिल है। उन्होंने न्यूज 18 संग बातचीत के दौरान 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ने की वजह साझा की है।

निधी भानुशाली (Nidhi Bhanushali) ने बताया कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से आगे बढ़ना उनके लिए भी आसान नहीं था। उन्होंने शो छोड़ने की वजह जाहिर करते हुए कहा, "6 साल हो गए हैं मुझे शो को छोड़े हुए और ईमानदारी से कहूं तो वो चैप्टर अब बहुत दूर लगता है। उस वक्त भी वहां से निकलना आसान नहीं था। क्योंकि मैं बहुत सालों तक 'तारक मेहता...' का हिस्सा रही थी। हर तरफ से ढेर सारी भावनाएं शामिल थीं। मुझे भी चिंता थी कि चीजें उलझ जाएंगी, जैसा कि लंबे वक्त तक चलने वाली चीजों में होता है। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। और जो कुछ भी हुआ, वो याद रखने लाक है नहीं।"

निधी भानुशाली (Nidhi Bhanushali) ने बताया कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को छोड़ने के पीछे उनका पैसों से जुड़ा कोई मामला नहीं था। एक्ट्रेस ने कहा, "मेरा शो छोड़ने का कारण बहुत ही निजी और रचनात्मक है। मैं ज्यादा जानकारियां याद भी नहीं रखती, क्यंकि तब से अब तक बहुत कुछ हुआ है।" निधी भानुशाली ने बताया कि उन्हें असित मोदी के शो से विदा लेने का कोई पछतावा नहीं है। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, "मैं अपने सफर की एक चीज नहीं बदलना चाहूंगी। हर दिन मुझे भगवान की ओर से तोहफा लगता है और मैं बहुत अच्छे लोगों के साथ हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article