टीवी मसाला

TMKOC को आखिर क्यों बीच में ही छोड़कर भाग रहे हैं कलाकार? पोल खोलते हुए बोलीं सोनू- इतना बड़ा शो है मगर...

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Nidhi Bhanushali Open Up On Why Stars Quitting Show: टीवी के धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'तारक मेहता...' शो को अब तक कई स्टार्स बीच में ही छोड़कर चले गए, जिसे लेकर अब निधी भानुशाली ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से लगातार स्टार्स के जाने पर बोलीं निधी भानुशाली

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Nidhi Bhanushali Open Up On Why Stars Quitting Show: टीवी के धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने बीते कई सालों से छोटे पर्दे पर धाक जमाई हुई है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आए दिन शो नई-नई कहानियों के साथ अपने दर्शकों का मनोरंजन करता है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) ने बीते सप्ताह टीआरपी लिस्ट में भी नंबर 1 पर जगह बनाई थी। शो के इतने हिट होने के बाद भी कई स्टार्स बीच में ही इसे छोड़कर चले गए। शैलेश लोढ़ा से लेकर कुश शाह तक, कई सितारों ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को बीच में ही अलविदा कह दिया। स्टार्स के लगातार यूं शो छोड़ने पर अब पुरानी सोनू यानी निधी भानुशाली ने चुप्पी तोड़ी है।

निधी भानुशाली ने हिंदी रश को दिये इंटरव्यू में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के बारे में बात की। उन्होंने दिलीप जोशी, मुनमुन दत्ता और तनुज महाशाब्दे के शो छोड़ने की अफवाहों पर बात की। साथ ही स्टार्स के लगातार बीच में ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जाने पर भी चुप्पी तोड़ी। निधी भानुशाली ने कहा, "आप कितने ही टाइम के लइए एक चीज को रोज कर सकते हो। हर किसी की अपनी जिंदगी है और अपना अधिकार है ये सोचने का कि वे खुद के लिए क्या करना चाहते हैं। मुझे मालूम है कि शो बड़ा है और इसने बहुत से लोगों को पहचान दी है। लेकिन दिन के आखिर में ये एक काम है। मुझे नहीं लगता कि किसी को शो छोड़ने के अपने फैसले पर सफाई देने की जरूरत है।"

बता दें कि मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और दिलीप जोशी के 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से गायब होने पर लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं कि शो को उन्होंने अलविदा कह दिया है। लेकिन खुद कलाकारों और मेकर्स ने इस बात की पुष्टि की है कि वे अभी भी शो में बने हुए हैं। इससे इतर निधी भानुशाली से सवाल किया गया कि बहुत से कलाकारों को शो के मेकर्स से परेशानी थी। इसपर एक्ट्रेस ने कहा, "ऐसी कौन सी चीज होती है जो सिर्फ अच्छी है? हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। हर कोई अपना बेस्ट देने की कोशिश करता है। लेकिन मुझे नहीं मालूम कि इसपर क्या कहना है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article