Taarak Mehta में नए टप्पू की देख भड़के यूजर्स, बोले- 'रोल इतने बदल रहे हैं शो ही बदल दो...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 18, 2023, 12:45 PM IST

Nitish Bhaluni Trolled for taarak mehta ka ooltah chashmah: अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नए टप्पू के रोल में एक्टर नीतीश भलूनी की एंट्री हुई है। लेकिन लगता है नए टप्पू को देखकर लोग ज्यादा खुश नहीं हैं और इसे लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

TMKOC Makers Trolled: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) छोटे परदे का सबसे पॉपुलर शो है। कई साल से ये लगातार दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। लगातार ये कॉमेडी शो किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। इस सीरियल को टेलीकास्ट होते हुए 14 साल हो गए हैं और इतने समय में अब तक कई किरदार बदल चुके हैं। कुछ वक्त पहले ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर राज अनादकट ने सीरियल को अलविदा कहा है। उनको हम टप्पू का किरदार निभाते हुए देख रहे थे लेकिन अब उनकी जगह शो में नए टप्पू की एंट्री हो चुकी है।

taarak mehta ka ooltah chashmah

पिछले काफी दिनों से जेठालाल का बेटा यानी टप्पू गायब था। शो में टीपेंद्र गड़ का रोल निभाने वाले राज अनादकट ने शो छोड़ दिया था और उसकी वजह से शो में कई दिनों से टप्पू की कमी खल रही थी। लेकिन अब शो को नया टप्पू मिल गया है। प्रोड्यूसर असित मोदी ने ही टप्पू के रोल के लिए नीतीश भलूनी को लोगों से मिलवाया। अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नए टप्पू के रोल में एक्टर नीतीश भलूनी की एंट्री हुई है। लेकिन लगता है नए टप्पू को देखकर लोग ज्यादा खुश नहीं हैं और इसे लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

End of Feed