Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 18th February 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। शो में विराट और सई के बीच का रिश्ता ठीक हो रहा है। दोनों अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करना चाहते हैं। वहीं, पाखी हर हालत में सई को विनायक और विराट से दूर रखना चाहती हैं। इधर सई विराट से कहती हैं कि मैं चौहान हाउस आ तो गई हूं। लेकिन अपने हिसाब से चीजें करूंगी। मैं जब चाहूं वीणू को घूमाने ले जाऊंगी। उसे प्यार कर सकती हूं।
विराट सई की हर शर्त को मान लेता है। सई कहती हैं कि बड़ा आसान है न आपके लिए मेरी हर शर्त को मंजूर करना। देखना मेरी जिदंगी में जब कोई और आएगा ना। विराट मंजूर है कह देता है। क्या सई की जिंदगी में आने वाला है कोई नया शख्स।
विराट और सई की जिंदगी में होगी नए शख्स की एंट्री
वैलेंटाइन डे पर जगप्रताप सई से अपनी दिल की बात कहना चाहता है। वो सई के लिए गुलाब और गिफ्ट्स लेकर आता है। लेकिन सई जगप्रताप से बहुत गुस्सा होती है, क्योंकि उसे लगता है कि सवि को उसे असली पिता का सच उसी ने बताया है। वो जगप्रताप को थप्पड़ मारती है। जगप्रताप सई से कहता है कि उसने सवि को विराट के बारे में कुछ नहीं बताया है। सई कहती हैं कि मेरी निजी जिंदगी से दूर रहो। जगप्रताप कुछ समझ नहीं पाता है।
वहीं, विराट भी अकेले में सई के लिए अपना प्यार कबूल करता है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या करें। वो अपनी पत्नी पाखी को भी नहीं छोड़ना चाहता है, क्योंकि उसने उस समय साथ दिया था जब वो पूरी तरह से टूट चुका था। अब वो सई और अपने बच्चों के साथ रहना चाहता है।
