TMKOC Munmun Dutta Once Commented Not Pregnant: टीवी के धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर सालों से कब्जा जमाया हुआ है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की हर एक कहानी से लेकर हर एक किरदार तक लोगों के दिलों में रहते हैं। लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के कई कलाकार बहुत बार विवादों का भी हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) का नाम भी शामिल है। उन्हें अपने एक कमेंट के कारण पुलिस की हिरासत में भी जाना पड़ा था। वहीं एक बार तो मुनमुन दत्ता को ये तक कमेंट करना पड़ गया था कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। उन्होंने कुंवारेपन में ये कमेंट किया था, जिसकी वजह जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा।
दरअसल, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने अपनी सगाई की झूठी खबरों को रफा-दफा करने के लिए ये कमेंट किया था। मुनमुन दत्ता को लेकर अफवाह उड़ी थी कि उन्होंने राज अनादकट संग सगाई कर ली है। खबरों के मुताबिक, मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने गुजरात के वडोदरा में परिवार की मौजूदगी में सगाई की थी। लेकिन इस खबर ने एक्ट्रेस का पारा सातवें आसमान पर चढ़ा दिया था, जिसे लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की। मुनमुन दत्ता ने सगाई की खबरों को रफा-दफा करते हुए ट्रोल्स को भी फटकार लगाई थी।
मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने अपनी पोस्ट में लिखा था, "ये देखकर हंसी आती है कि गलत खबरें जंगल में आग की तरह फैलती हैं। चीजों को दोबारा साफ कर रही हूं। न सगाई हुई है, न शादी हुई है, ना ही प्रेग्नेंट हूं। अगर मैं शादी करती भी हूं, जवान से करूं या बूढ़े से करूं, मैं गर्व से करूंगी। ये मेरी बंगाली जीन्स में है, कि हमेशा गर्वित रहो और बहादुर रहो।"
