Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah This Actress Childhood Photo Viral: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। "तारक मेहता का उल्टा चश्मा' साल 2008 से टीवी पर छाया हुआ है और इसकी कहानी के साथ-साथ हर एक किरदार भी लोगों के दिलों पर राज करता है। वहीं हाल ही में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की एक एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हैरत की बात तो यह है कि तस्वीर देखकर कोई भी ये नहीं बता पाएगा कि ये एक्ट्रेस आखिर है कौन, जो अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की जान बन चुकी है।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की ये हसीना कोई और नहीं बल्कि शो की जान बबीता जी हैं। मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) यानी टीवी की बबीता जी ने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया एकाउंट से साझा की थी, जिसमें वह अपने पिता को याद करती नजर आ रही हैं। मुनमुन दत्ता की ये बचपन की तस्वीर किसी को भी हैरत में डाल सकती है, क्योंकि फोटो में उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है। तस्वीर में मुनमुन दत्ता की क्यूटनेस देखने लायक है। एक्ट्रेस फोटो में पिता संग नजर आईं, जिसे देख कहा जा सकता है कि पिता से उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी थी।
बता दें कि मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने साल 2018 में अपने पिता को खो दिया था। इसके बाद से ही मुनमुन दत्ता ने घर की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ली हुई है। वह अपने साथ-साथ अपनी मम्मी का भी खूब ख्याल रखती हैं। मुनमुन दत्ता के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में 'हम सब बाराती' से की थी।
