TMKOC को छोड़ने वाले रुमर्स पर मुनमुन दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, शो के सेट से शेयर किया वीडियो

Munmun Dutta Not Quitting TMKOC: कुछ दिनों पहले खबरें उड़ रही थी कि एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कह दिया है। अब खुद मुनुमुन ने इन खबरों पर पूर्ण विराम लगाते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Munmun Dutta Not Quitting TMKOC: सोनी सब का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले कई हफ्तों से शो जेठलाल, अय्यर और बबीता गायब नजर आ रहे थे। खबरें उड़ने लगी थीं कि तीनों ने शो को अलविदा कह दिया है। ऐसे में फैंस के बीच खलबली सी मच गई। हर कोई इंटरनेट पर मेकर्स से सवाल करने लगा कि क्या जेठलाल, अय्यर और बबीता सही में शो छोड़कर जा रहे हैं। अब इन सभी उड़ते रुमर्स पर मुनमुन दत्ता ने चुप्पी तोड़ते हुए वीडियो शेयर किया है, देखिए इस रिपोर्ट में।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता का किरदार निभा रहीं मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने वीडियो शेयर कर रुमर्स को झूठ बता डाला। वीडियो में मुनमुन शो के सेट पर शूटिंग करती हुई नजर आईं। मुनमुन हर बार कि तरह काफी खूबसूरत नजर आईं। वीडियो को देखने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली। रुमर्स पर भी चुप्पी तोड़ते हुए बबीता ने लिखा 'अफ़वाहें हमेशा सच नहीं होतीं. ' सोशल मीडिया पर ये वीडियो हर जगह जमकर वायरल हो रही है। बात दें कहानी में जेठलाल बिजनेस ट्रिप पर गया हुआ है। बबीता और अय्यर महबलेशर दर्शन करने गए हुए हैं जिसके चलते तीनों ही स्क्रीन से गायब नजर आए।

End of Feed