YRKKH Spoiler 1 July: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपनी कहानी और कलाकारों की बेहतरीन कहानी के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। 7 साल लीप के बाद कहानी मानों दर्शकों के दिल में बस गई है। सभी चाहते हैं कि अलग हुए अरमान और अभिरा का मिलन जल्द से जल्द हो। ऐसे में कल के एपिसोड में दिखाया गया था कि तूफान के कारण अभिरा, अरमान, अंशुमन और गीतांजली एक छत के नीचे रहते हैं। चारों एक दूजे की मौजूदगी से असहज महसूस करते हैं। गीतांजली इस बात से नाराज है कि अरमान इतने दिन से अपनी एक्स वाइफ अभिरा के साथ रह रहा था। ऐसे में तमाशा आज कहाँ पहुंचा जानिए इस रिपोर्ट में।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अभिरा से होगी जिसने डिनर में लौकी की सब्जी बनाई है जो अरमान को काफी पसंद है। तभी गीतांजली अरमान से कहेगी कि वो लौकी नहीं खाता उसके लिए कुछ और सब्जी बना देती हूँ। अरमान गीतांजली से कहेगा कि वो सब्जी खा लेगा। गीतांजली अरमान के लिए उसका मन पसंदीदा आचार भी लाती है जिसे जैसे ही अभिरा खाने की कोशिश करेगी तो वो उसे रोक देगा। अरमान कहेगा कि वो ये आचार नहीं खा सकती क्यूँकि अभिरा को आमला से एलर्जी है। दोनों एक आज भी एक दूसरे के बारें में इतना जानते हैं ये देख अंशुमन और गीतांजली हैरान हो जाएंगे। अभिरा और अरमान दोनों अपने पुराने दिन और मीठी यादों को याद करेंगे। खाना खाते खाते अंशुमन की गर्दन में मोच आ जाती है जिसपर अभिरा मरहम लगाएगी।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड में आगे दिखाया जाएगा कि गीतांजली कहती है कि वो इतने सालों में आज असली अरमान से मिली है। समय आगे बीत जाता है अभिरा और अरमान एक दूजे से गीतांजली और अंशुमन को लेकर तारीफ करेंगे। तभी अभिरा के पैर में कांच चुब जाएगा जिसे अरमान निकालेगा। दोनों को एक दूजे के करीब देख अंशुमन और गीतांजली को जलन होगी। तेज बारिश थम जाएगी और अंशुमन गीतांजली घर से चले जाएंगे। अगली सुबह विद्या के आँखों की पट्टी खुलेगी जब सभी उससे पूछेंगे कि क्या अब सबकुछ सही दिखाई दे रहा है तो वो झूठ कह देगी। विद्या इसलिए झूठ कहती है कि अरमान कहीं जा ना सके और उसका और अभिरा का मिलन हो जाए। तभी एक अनाथ आश्रम से अभिरा को कॉल आएगा कि पुकी की तरह एक लड़की उन्हे मिली। दूसरी तरफ पोद्दार हाउस में तान्या और कृष की शादी की डेट निकाल दी जाएगी।
