टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इस TV एक्टर की हुई एंट्री, एकता कपूर ने दिया था पहली ब्रेक

TV Actors Entry in KSBKBT 2: एकता कपूर का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 ) इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बना हुआ है। अब खबर आई है कि इस शो में एक और पुराने कलाकार की एंट्री हो गई है।

Image

TV Actors Entry in KSBKBT 2

TV Actors Entry in KSBKBT 2: स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' अपने सीजन 2 के साथ टीवी पर लौटने के लिए तैयार है। जब से प्रोड्यूसर एकता कपूर ने सीरियल के सीजन 2 की घोषणा की है लोगों खुशी से फूले नहीं समा रहे। लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द शो लॉन्च हो और मिहिर तुलसी एक साथ स्क्रीन पर नजर आए। इस बीच एक मशहूर टीवी एक्टर ने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' में अपने दोबारा लौटने की खबर दी, जानिए नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

एकता कपूर (Ekta Kapoor) का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में टीवी एक्टर शक्ति आनंद (Shakti Anand) वापिस नजर आने वाले हैं। कहानी में शक्ति ने हेमंत वीरानी का किरदार निभाया था। शक्ति आनंद ने खुद इस खबर पर सच्चाई की मुहर लगाते हुए कहा 'मैं इस शो का दोबारा हिस्सा बनकर काफी खुश और उत्साहित हूँ। 25 साल पहले एकता का ये शो मेरा पहला ब्रेक था। मेरे लिए फीलिंग्स बयान कर पाना मुश्किल है। मेकर्स इस शो को अलग रंग ढंग से टेलिकास्ट करने वाले हैं।' शक्ति आनंद की वापसी से एक्टर के फैंस काफी खुश हैं।

अब तक सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2' में स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय, शक्ति आनंद, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान और अन्य कलकरों की दोबारा वापसी हो चुकी है। बात दें सीरियल का पहला प्रोमो 3 जुलाई को रिलीज होने वाला था लेकिन किसी कारण वर्ष इसे टाल दिया गया। कहा जा रहा है कि एकता कपूर सीरियल में एक एक चीजों को बारीकी से देख रही हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article